आलू प्याज के पकौड़े बिल्कुल नए अंदाज में, शेफ कुणाल कपूर से सीखिये ये मजेदार रेसिपी

आलू प्याज के पकौड़े बिल्कुल नए अंदाज में, शेफ कुणाल कपूर से सीखिये ये मजेदार रेसिपी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बारिश का मौसम है और इस मौसम में सबसे ज्यादा फरमाइश होती है गरमागरम पकौड़ों की। बारिश हो रही हो और चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो फिर क्या चाहिए। लगभग सभी घरों में तरह तरह के पकौड़े बनते हैं। आलू प्याज के तो सबसे ज्यादा पसंद किए ही जाते हैं लेकिन साथ ही गिलकी, बैंगन, पालक, बथुआ, हरी मिर्च, गोभी, कटहल सहित कई सब्जियों के पकौड़े बड़े ही स्वाद लगते हैं। इन अलग अलग तरह के पकौड़े के साथ हमें कभी कभी रेसिपी को भी चेंज करते रहना चाहिए, ताकि स्वादेंद्रियों को भी नयापन मिले।

तो आईये आज हम शेफ कुणाल कपूर के तरीके से बनाते हैं आलू प्याज के पकौड़े। ये पकौड़े इन्होने जिस अंदाज़ में बनाए हैं वो बच्चों को बेहद पसंद आएंगे। सबसे पहले इन्होने प्याज के बड़े बड़े स्लाइस काट लिये, फिर फ्राई आलू मसाला इनमें भर लिया और बीच में छेद करके उसमें थोड़ा चीज डाल दिया। अब इन्हें बेसन में डिप करते सुनहरा तल लिया। हमें यकीन है कि ये वीडियो देखकर ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा और आप आज ही ये नए अंदाज़ के पकौड़े ट्राई करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews