भारत में नवरात्रि सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं है, बल्कि सजने-संवरने और खूबसूरती से त्योहार मनाने का भी वक्त होता है। महिलाएं खासकर इन नौ दिनों में पारंपरिक लुक और दमकते चेहरे के साथ दिखना पसंद करती हैं। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी और प्रदूषण के बीच अक्सर चेहरा थका-थका और बेजान लगने लगता है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सिर्फ मेकअप से काम चल जाएगा? असल में, असली खूबसूरती तब दिखती है जब त्वचा भीतर से हेल्दी हो। इसलिए ब्यूटी एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि नवरात्रि से पहले कम से कम 1-2 दिन का प्री-नवरात्रि स्किन डिटॉक्स जरूर करें। यह तरीका न सिर्फ इंस्टेंट ग्लो लाता है बल्कि त्योहार के दौरान आपकी त्वचा को और भी आकर्षक बनाता है।
ये भी पढ़ें
स्किन डिटॉक्स क्यों है जरूरी?
स्किन डिटॉक्स आपकी त्वचा को भीतर से साफ करने का सबसे आसान तरीका है। यह न सिर्फ गंदगी और डेड सेल्स हटाता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारता है। डिटॉक्स करने से त्वचा पर ताजगी, हल्की गुलाबी आभा और नैचुरल ग्लो दिखने लगता है, जो त्योहार पर खास चमक देता है।
नवरात्रि से पहले क्या खाएं?
नवरात्रि से पहले डाइट डिटॉक्स बेहद जरूरी है क्योंकि आपकी त्वचा वही झलकाती है जो आप खाते हैं। इस दौरान ग्रीन स्मूदी, नारियल पानी और ताजे फल लेना चाहिए। ये न सिर्फ शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं, बल्कि त्वचा को भीतर से पोषण देकर इंस्टेंट ग्लो और हेल्दी टेक्सचर प्रदान करते हैं।
होम रेमेडीज और स्किन केयर रूटीन
त्योहार से पहले घर पर आसान होम रेमेडीज अपनाकर स्किन को नैचुरल तरीके से डिटॉक्स किया जा सकता है। नियमित क्लीनिंग, हल्के स्क्रब और बेसन-दही फेसपैक स्किन को चमकदार बनाते हैं। इसके साथ नारियल या बादाम तेल की मसाज ब्लड फ्लो बेहतर करती है और चेहरा एकदम ताजगी से भर जाता है।
लाइफस्टाइल चेंज और ब्यूटी स्लीप
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए सिर्फ कॉस्मेटिक्स नहीं, बल्कि सही लाइफस्टाइल जरूरी है। रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लें, योग और प्राणायाम करें और पर्याप्त पानी पिएं। तनाव कम करने से त्वचा पर नैचुरल ब्राइटनेस आती है। अच्छी नींद और हेल्दी आदतें नवरात्रि में आपके चेहरे को दमकता बना देंगी।