राखी पर पहनें पेप्लम स्टाइल सूट, लगेंगी सबसे अलग और खूबसूरत

राखी के मौके पर हर बहन अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती है। अगर आप भी यह सोच रही हैं कि ताकि पर आपको क्या पहनना चाहिए तो हम आपके लिए कुछ स्टाइलिंग आइडिया लेकर आए हैं।
Rakhi styling

राखी का त्यौहार आने वाला है और लड़कियों के बीच एक बार फिर से यह चर्चा चल पड़ी है कि आखिरकार उन्हें इस राखी पर क्या पहनना चाहिए। हर मौके पर लड़कियां खूबसूरत देखना चाहती हैं और इसके लिए वह अपने आउटफिट से लेकर ज्वेलरी, फुटवियर सभी चीज पर बहुत ध्यान देती हैं।

राखी के त्योहार पर अगर आप भी अपने लुक को इंप्रेसिव और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए कुछ एथनिक लुक डिजाइंस लेकर आए हैं। अगर आप अलग नजर आना चाहती हैं तो पेप्लम स्टाइल सूट पहन सकती हैं। इसमें आप बना की खूबसूरत नजर आएंगी।

मिरर वर्क पेप्लम सूट (Rakhi Styling)

अगर सबसे अलग लुक चाहती हैं तो मिरर वर्क सूट बेस्ट रहेगा। आपकी राखी को परफेक्ट बनाने का काम करेगा। इसके साथ आप हूप इयररिंग्स, ग्लॉसी मेकअप और ओपन पोनी बना सकती हैं। यह ओवरऑल लुक आपको बिल्कुल मॉडर्न टच देने का काम करेगा।

सिल्क पेप्लम सूट

सिल्क फैब्रिक का पेप्लम सूट भी पहनने में बहुत प्यारा लगने वाला है। यह आपको रॉयल टच देने का काम करेगा। फेस्टिवल सीजन के हिसाब से वैसे भी इस तरह के आउटफिट बेस्ट लगते हैं। इसके साथ कुंदन नेकलेस इयररिंग्स और चाहें तो बैंगल्स पहन सकते हैं। वेज हील्स ओर कर्ली हेयर आपको सुंदर बनाएंगे।

शिफॉन सूट

शिफॉन सूट पहनने के बाद एकदम स्टाइलिश लगेगा। यंग गर्ल्स को इस तरह के सूट ग्लैमरस लुक देने का काम करते हैं। रक्षाबंधन पर आप इसे अपनी पसंद के कलर और डिजाइन में स्टाइल कर सकती हैं। के साथ चैन पेंडेंट और छोटी सी झुमकी के साथ मिनिमल मेकअप परफेक्ट लगेगा। स्ट्रेट हेयर और हील्स आपका लुक कंप्लीट करेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
राखी पर पहनें पेप्लम स्टाइल सूट, लगेंगी सबसे अलग और खूबसूरत