सर्दियों में ऐसे बनाएं अखरोट की चटपटी चटनी, दिमागी सेहत के लिए है वरदान

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और सेहत को ताजगी देने के लिए अखरोट की चटनी एक बेहतरीन विकल्प है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि आपके दिमाग को भी सक्रिय रखती है.
Recipe

सर्दियों के मौसम में अख़रोट खाना बहुत ज़्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है. डॉक्टरों से लेकर बड़े-बुजुर्ग सभी इस मौसम में अख़रोट खाने की सलाह देते हैं. इसके पीछे कई कारण हैं जैसे अख़रोट में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ई आदि.

यह सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है साथ ही साथ इस मौसम में होने वाली बीमारी जैसे की सर्दी खाँसी से भी दूर रखता है. अगर आप साथ ही अख़रोट नहीं खाना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि आप अख़रोट की चटनी भी बना सकते हैं और आप इस चटनी को रोज़ाना खाने के साथ खा सकते हैं.

सर्दियों में ऐसे बनाएं अखरोट की चटपटी चटनी (Recipe)

अख़रोट की चटनी त्वचा को चमकदार और दिमाग़ को तेज रखने में मदद करती है, तो क्यों न इस बार सर्दी में अख़रोट की स्वादिष्ट और चटनी बनायी जाए और नया स्वाद ट्राई किया जाए. चलिए फिर जान लेते हैं , कि आख़िर अख़रोट की चटनी कैसे बनायी जाती है.

सामग्री:

एक कप अख़रोट की गिरी
एक प्याज़
कुछ हरी मिर्च
10-12 लहसुन की कलियां
अदरक
हरा धनिया
पुदीना
एक चम्मच ज़ीरा
4-5 साबुत काली मिर्च
एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच गरम मसाला
एक चौथाई कप दही
नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा पानी

कैसे बनाएँ अख़रोट की चटनी

  • अख़रोट की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको अख़रोट की गिरी को गर्म पानी में रात भर भिगोकर रखना होगा. लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं है आप बिना भी कोई भी चटनी बना सकते हैं. इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे भिगोने की सलाह दी जाती है.
  • इसके बाद मिक्सर जार में अख़रोट, हरी मिर्च , मोटी कटी हुई प्याज़ ,लहसुन की कलियां ,छोटा सा अदरक का टुकड़ा ,ताज़ी हरी धनिया की पत्ती ,पुदीने की पत्ती ,साबुत ज़ीरा ,साबुत काली मिर्च और थोड़ा सा पानी डालें.
  • सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्सर में पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इसके बाद इस पेस्ट को एक कटोरे में निकालकर उसमें कश्मीरी लाल मिर्च , धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  • इसके बाद अब बारी आती है देह भी डालने की. जितनी चटनी को आपको अभी तुरंत इस्तेमाल करना है आप उतनी चढ़ने को अलग निकाले लें और उसमें अपने अनुसार दही मिक्स कर लें. यदि आप गाड़ी चटनी चाहिए और कटनी चाहिए तो आप थोड़ा ज़्यादा नहीं डाल सकते है.
  • दही में मिलाने के अलावा जो चटनी आपने अलग से रखी है, उसे आप अगले दिन दही मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप दही खाना पसंद नहीं है तो आपको पानी, नींबू या अमचूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब आप अपनी इस स्वादिष्ट चटनी को रोटी, पराठें या दाल चावल के साथ इंजॉय कर सकते हैं.
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews