Recipe: स्वाद और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, क्रिस्पी और पौष्टिक टिक्की जो बनाए हर बाइट खास

Recipe: स्प्राउट्स की कुरकुरी टिक्की एक शानदार और सेहतमंद नाश्ता है। इसमें ताजे स्प्राउट्स और उबला आलू मिलाकर मसाले डालकर बनाया जाता है। ये टिक्की कुरकुरी होती है और स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती है।
recipe

Recipe: अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी भी हो और साथ में हेल्दी भी हो, तो ऐसे में आप स्प्राउट्स की कुरकुरी टिक्की बना सकते हैं। स्प्राउट्स की कुरकुरी टिक्की एक बेहतरीन स्नैक्स है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहत के हिसाब से बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इस टिक्की को बनाने के लिए मूंग, चने या मसूर के स्प्राउट्स को उबालकर, उबले आलू और ताजा मसाले के साथ तैयार किया जाता है। इस टिक्की की कुरकुरी बाहरी परत और मुलायम अंदरूनी हिस्सा लोगों को बहुत लाजवाब लगता है। टिक्की का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसके साथ चटनी या फिर दही का सेवन कर सकते हैं।

सामग्री

स्प्राउट्स (मूँग, चने, या मसूर) – 1 कप
आलू (उबला और मैश किया हुआ) – 1 बड़े
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 1
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 इंच का टुकड़ा
हरी धनिया (बारीक कटी हुई) – 2 टेबलस्पून
पुदीना (बारीक कटा हुआ) – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – 1/2 टीस्पून (वैकल्पिक)
ब्रेड क्रंब्स – 1/2 कप (टिक्की को कोट करने के लिए)
तेल – टिक्की तलने के लिए

विधि

1. स्प्राउट्स को अच्छी तरह से धोकर एक बर्तन में रखें और उबालें या स्टीम करें। उबालने के बाद पानी को छान लें और ठंडा होने दें।

2. इसके बाद एक बड़े कटोरे में उबले हुए स्प्राउट्स, उबले और मैश किया हुआ आलू डालें। इसके बाद उसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, पुदीना, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स करें।

3. मिश्रण को अच्छे से मिलाने के बाद उसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। इन बॉल्स को थोड़ा-थोड़ा चपटा कर टिक्की का आकार दें।

4. दूसरी तरफ ब्रेड के चूरे को एक प्लेट में फैलाएं और टिक्की को ब्रेड के चूरे में रोल करें, ताकि टिक्की पर एक कुरकुरी परत बन सके।

5. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर टिक्कियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

6. तैयार स्प्राउट्स की टिक्कियों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल सोख लिया जाए। गरम-गरम टिक्कियों को हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews