Hindi News

लड़कियों को बिल्कुल नहीं भाते ऐसे लड़के! छोड़ दें ये 5 गंदी आदतें वरना पछताएंगे

Written by:Bhawna Choubey
Published:
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर समझदार, भरोसेमंद और सज्जन हो। लेकिन कुछ लड़कों की आदतें इतनी खराब होती हैं कि लड़कियां उनसे दूर भागती हैं। जानिए वो 5 बुरी आदतें जिनकी वजह से रिश्ते टूट जाते हैं।
लड़कियों को बिल्कुल नहीं भाते ऐसे लड़के! छोड़ दें ये 5 गंदी आदतें वरना पछताएंगे

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन आज के दौर में रिश्ते सिर्फ इमोशन पर नहीं, व्यवहार और आदतों पर भी टिके रहते हैं। कई बार लड़कियां किसी लड़के की शक्ल-सूरत देखकर उसकी तरफ आकर्षित तो हो जाती हैं, लेकिन जब असली आदतें सामने आती हैं, तो दिल टूटने में देर नहीं लगती।

हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर सम्मान दे, भरोसा करे और साथ निभाए, लेकिन अगर किसी लड़के की कुछ आदतें बार-बार परेशान करने लगें, तो रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाता है। तो चलिए जानते हैं, वो 5 गंदी आदतें कौन-सी हैं, जिनसे लड़कियां हमेशा दूरी बनाकर रखती हैं।

1. हर बात में झूठ बोलने की आदत (Relationship Tips)

रिश्ता भरोसे पर चलता है, और अगर झूठ बीच में आ जाए तो सबकुछ बिखर जाता है। कई लड़के अपनी लाइफ, काम या दोस्तों के बारे में झूठ बोलते हैं, सोचते हैं कि सामने वाली को पता नहीं चलेगा। लेकिन सच्चाई हमेशा बाहर आ ही जाती है। लड़कियों को ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते जो ईमानदार न हों या बातों को छिपाते हों। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है, बार-बार झूठ बोलना किसी भी रिश्ते में सबसे बड़ी दरार डाल देता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी पार्टनर आप पर भरोसा करे तो सच्चे बनें, चाहे सच्चाई कड़वी ही क्यों न हो।

2. गुस्सा और रूड बिहेवियर

लड़कियों को वो लड़के पसंद आते हैं जो शांत, समझदार और सेंसिटिव हों। अगर किसी को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है, या बात-बात पर झगड़ा करने की आदत है, तो यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाता। रिश्ते में रिस्पेक्ट सबसे जरूरी है। अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से कठोर लहजे में बात करता है, या दूसरों के सामने उसे नीचा दिखाता है, तो लड़की के मन में उसकी इमेज हमेशा के लिए खराब हो जाती है। अगर आपको भी जल्दी गुस्सा आता है, तो उस पर कंट्रोल करना सीखें। क्योंकि एक गलत रिएक्शन आपकी पूरी रिलेशनशिप को खत्म कर सकता है।

3. शराब, सिगरेट या नशे की लत

यह वो आदत है जो किसी भी लड़की को तुरंत दूर कर देती है। ज्यादातर महिलाएं ऐसे पार्टनर नहीं चाहतीं जो नशे में डूबे रहें या खुद को कंट्रोल न कर पाएं। नशे की लत सिर्फ हेल्थ नहीं बिगाड़ती, बल्कि रिश्ते को भी धीरे-धीरे जहर की तरह खत्म कर देती है। कई बार नशे में लड़के अपनी बातों और हरकतों पर काबू नहीं रख पाते जिससे गर्लफ्रेंड को असुरक्षित और अनकंफर्टेबल महसूस होता है। इसलिए अगर आप रिश्ते में मजबूती चाहते हैं, तो इन बुरी आदतों को तुरंत अलविदा कहें।

4. दूसरों के सामने दिखावा करना

कई लड़के लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए जरूरत से ज्यादा दिखावा करते हैं, महंगे कपड़े, बड़ी बातें, नकली एटिट्यूड। लेकिन लड़कियां बहुत जल्दी समझ जाती हैं कि सामने वाला फेक है या रियल। रिश्ते में दिखावे से ज्यादा अहमियत ईमानदारी और नेचर की होती है। अगर कोई लड़का सिर्फ अपनी इमेज चमकाने में लगा रहता है, तो लड़की धीरे-धीरे उससे दूरी बनाने लगती है। असली आकर्षण आपके सच्चे नेचर में है, न कि महंगे ब्रांड्स या नकली एटीट्यूड में।

5. हर वक्त फोन में बिजी रहना या इग्नोर करना

आज के डिजिटल जमाने में मोबाइल का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन हर वक्त फोन में बिजी रहना किसी को भी परेशान कर सकता है। लड़कियों को अच्छा नहीं लगता जब उनका पार्टनर उनके साथ समय बिताने की बजाय सोशल मीडिया में खोया रहे। इसी तरह, मैसेज का जवाब देर से देना, कॉल को इग्नोर करना या बार-बार मैं बिजी हूं कहना ये छोटी बातें भी रिश्ते को कमजोर कर देती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता मजबूत बने, तो पार्टनर को समय दें, ध्यान दें और उसे महसूस कराएं कि वो आपके लिए खास है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews