Relationship tips : जब कुछ कहते न बने, इस तरह कीजिए अपने जज़्बातों का इज़हार

Relationship tips : जब कुछ कहते न बने, इस तरह कीजिए अपने जज़्बातों का इज़हार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। रिलेशनशिप (Relationship) खट्टे-मीठे जज़्बातों से भरी होती है। इसमें ढेर सारा प्यार होता है तो मीठी नोंकझोक भी। कभी थोड़ी तकरार तो कभी अच्छी खासी लड़ाई। जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो ज़ाहिर तौर पर उनके बीच सारे इमोशन्स काम करते हैं। प्यार के साथ अनबन भी होगी ही..लेकिन इसे मैनेज करना आना चाहिए। सबसे जरुरी बात होती है अपनी गलती स्वीकारना और सॉरी बोलना। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि गलती किसी एक की नहीं बल्कि हालात की होती है। ऐसे में कोई भी आगे बढ़कर न तो सॉरी बोलना चाहता है न ही झुकना चाहता है। ऐसे में बहुत ही अजीबोगरीब हालात बन जाते हैं। न अबोला टूटता है न ही कोई संवाद बन पाता है। दोनों ही इससे परेशान भी होते हैं, लेकिन पहल कौन करे सवाल ये उठता है। आप भी कभी ऐसी स्थिति में फंस जाए और कहने को कुछ न हो तो आखिर बातचीत का सिरा कैसे तलाशेंग..आज हम आपको यही टिप्स देने जा रहे हैं।

Brahmastra : 4 दिनों में ही Ranbir-Alia की फिल्म ने किया कमाल, इन 6 रिकॉर्ड को तोड़ निकली आगे

  • सबसे आसान और कारगर तरीका है उनका नाम लिखकर उन्हें मैसेज कर दीजिए। हम जिसे प्यार करते हैं उसकी आवाज में अपना नाम सबसे मीठा लगता है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि बात कैसे शुरु करें तो एक मैसेज में उनका नाम लिखिये और उन्हें भेज दीजिए। ये तरीका यकीनन काम करेगा।
  • अगर आपको कुछ कहते नहीं बन रहा तो जाकर उन्हें गले से लगा लीजिए। स्पर्श की भाषा बहुत मजबूत होती है। आपका एक स्पर्श हजार शब्दों के बराबर होगा।
  • कोई रोमांटिक सा गाना या फिर उनका मनपसंद सॉन्ग उन्हें भेज दीजिए।
  • उनके लिए फूल, चॉकलेट या फिर उनकी पसंद की कोई किताब लाइये और उनकी डेस्क पर या बिस्तर के सिरहाने रख दीजिए।
  • उनका टिफिन भी एक अच्छा ज़रिया हो सकता है। खाने के साथ एक प्यार भरी चिट भी उनके लंचबॉक्स में रख दीजिए।
  • आप उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। ऑफिस के बाद उन्हें पिक करने चले जाइये। या फिर लंच के समय उनके दफ्तर पहुंच जाइये और उन्हें खाने पर बाहर ले जाइये।
  • चिट्ठियों का जमाना तो रहा नहीं..लेकिन आज भी लिखे हुए शब्द बहुत असर करते हैं। आप एक खत लिखकर उनके लिए छोड़ सकते हैं जिसमें आप दोनों के बीच के सुंदर समय का जिक्र हो।
  • उन्हें एक प्यारा सा ईमेल भी कर सकते हैं। उसमें फनी तरीके से अपनी बात एक्सप्रेस कर सकते हैं।
  • उनकी पसंद की फिल्म लगाइये, कुछ बढ़िया स्नेक्स का इंतजाम कीजिए और मद्धम रोशनी सजाइये। इससे उनका मूड अपने आप ठीक हो जाएगा।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews