
Winter Skin Care: सर्दियों का मौसम न सिर्फ अपने साथ ठंड लेकर आता है बल्कि कई सारी टेंशन भी लेकर आता है। यह मौसम ऐसा होता है, जिसमें व्यक्ति को अपनी खुद की देखभाल दोगुनी करनी पड़ती है। यह सर्दियों का ठंडा मौसम मन को तो बहुत भाता है, लेकिन स्किन के लिए कई तरह की समस्या लेकर आता है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को झेलनी पड़ती है जिनकी स्किन कांबिनेशन है, हम बात कर रहे हैं उन लोगों की जिन लोगों की स्किन ना तो ऑयली होती है, ना ही ड्राई होती है बल्कि मिक्स होती है। ठंड के मौसम में कांबिनेशन स्किन वाले लोगों की परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं।
सर्दियों में कांबिनेशन स्किन का सही ध्यान कैसे रखें?
इस मौसम में एक पल में आपके गाल सुखे और परतदार हो जाते हैं, तो अगले ही पल टी जोन में ऑयलिंग और ग्रीसीनेस नजर आने लगती है। ऐसे में यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है, की स्किन का ध्यान कैसे रखा जाए। इसी के चलते आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे की सर्दियों में कांबिनेशन स्किन को किन खास समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कैसे बचा जा सकता है।
समस्या 1
सर्दी के मौसम में कांबिनेशन स्किन को फ्लेकी और इरिटेटेड स्किन की समस्या आमतौर पर होती है। ठंडी हवाओं और घर के अंदर की गर्म हवा के कारण स्किन की नमी छीन सकती है। जिस वजह से स्किन रेड, ड्राई और इरिटेटेड हो जाती है। इस मौसम में स्किन की सही देखभाल करने के लिए लैक्टिक एसिड युक्त केमिकल एक्सफोलिएट का उपयोग हफ्ते में एक बार करना फायदेमंद हो सकता है।
समस्या 2
सर्दी के मौसम में आपकी कांबिनेशन स्किन अधिक सेंसिटिव हो सकती है, खासकर अगर आप हैवी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं। इस तरह के प्रोडक्ट आपकी स्किन को और अधिक रिएक्टिव और इरिटेटेड बना सकते हैं। इसलिए इस मौसम में एल्कोहल बेस्ड टोनर और फ्रेगरेंस युक्त प्रोडक्ट से बचना चाहिए, क्योंकि यह प्रोडक्ट आपकी स्किन को और भी ज्यादा सुख और संवेदनशील बना सकते हैं।
समस्या 3
अगर आपकी स्किन कांबिनेशन है, तो ठंड के दिनों में गालों और मुंह के आसपास रूखेपन का एहसास और भी बढ़ सकता है। सर्दियों में हवा में नमी की कमी होती है, और घर के अंदर हीटिंग के कारण हवा की नमी और भी कम हो जाती है, जिससे आपकी स्किन का कुछ हिस्सा अत्यधिक सूखा महसूस होता है। इस समस्या से बचने के लिए हाइड्रेटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

