Hindi News

गर्मी में सनबर्न और टैनिंग से बचना है? घर से निकलने से पहले लगाएं ये 2 चीजें, सनस्क्रीन से भी ज्यादा असरदार

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Skin Care: गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और सनबर्न से स्किन डैमेज होना आम बात हो जाती है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन टैनिंग से बची रहे और हमेशा ग्लो करे, तो घर से निकलने से पहले ये 2 खास चीजें जरूर लगाएं।
गर्मी में सनबर्न और टैनिंग से बचना है? घर से निकलने से पहले लगाएं ये 2 चीजें, सनस्क्रीन से भी ज्यादा असरदार

Skin Care: गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करना किसी मुसीबत से कम नहीं है। तपती गर्मी में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है क्योंकि लोग जैसे ही बाहर निकलना चाहते हैं वैसे ही उन्हें तरह-तरह की परेशानियां होने लगती है। इन परेशानियों में टैनिंग सबसे अहम है। टैनिंग से बचने के लिए लोग अक्सर घर से बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं जैसे चेहरे को अच्छी तरह से कवर करना, सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना, जिससे कि सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा तक न पहुँच पाए।

गर्मियों के मौसम में लोगों को अपनी त्वचा की चिंता सताती रहती है जिस वजह से वे बाज़ार में मिलने वाले तरह तरह के कैमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करते हैं, वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर देखकर तरह तरह के प्रोडक्ट लगा लेते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि आपको अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए भारी ख़र्चा करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

गर्मी में सनबर्न और टैनिंग से बचना है? (Skin Care)

कई लोगों की शिकायत रहती है कि हम अपनी त्वचा की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं। सारी सुरक्षा को देखते हुए ही हम घर से बाहर निकलते हैं, लेकिन फिर भी हमें टैनिंग हो जाती है, ऐसे में अब क्या किया जाए? अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है, तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, आज हम कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे है, जो आपको तपती गर्मी में बचा सकती है साथ ही साथ टैनिंग और डल स्किन से भी आपको छुटकारा दिलाएगी।

पपीता का जेल

आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन पपीता का जेल गर्मियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए सबसे बेहतरीन तरीक़ा माना जाता है। पपीते का जेल न सिर्फ़ त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है बल्कि दाग़ धब्बों को भी हटाता है। गर्मियों के मौसम में आप पपीता जेल में थोड़ा सा गुलाब जल मिला सकते हैं, इन दोनों चीज़ों को लगाने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

टी ट्री ऑयल

अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में, आपकी त्वचा टैन फ़्री रहे, तो ऐसे में टी ट्री ऑयल आपकी मदद कर सकता है। घर से बाहर निकलने से पहले कुछ बूँदें टी ट्री ऑयल की लगाएं, उसमे आप थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं। टी ट्री ऑइल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा की देखभाल करते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस ऑयल का कभी भी डायरेक्ट चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इसमें गुलाब जल या फिर एलोवेरा जेल मिला लेना चाहिए।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews