Summer Skin Care Tips: गर्मी में पसीने के कारण से चेहरा जल्दी हो जाता है चिपचिपा, अपनाएं ये टिप्स

आज के आर्टिकल में हम आपको स्कीन ठंडी रखने के लिए कुछ समर स्किन केयर टिप्स बताएंगे। उसके लिए आपको केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं विस्तार से...
Summer Skin Care Tips: गर्मी में पसीने के कारण से चेहरा जल्दी हो जाता है चिपचिपा, अपनाएं ये टिप्स

Summer Skin Care Tips : गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग में अगले डेढ़ महीने तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। वहींं, चिकित्सकों ने इस मौसम में सभी लोगों का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। इस मौसम में पसीना आना गर्मी के कारण एलर्जी होना आम बात है, लेकिन अगर स्कीन की करे ना की जाए, तो यह रूखी और बेजान हो जाती है। इससे बचने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स भी अप्लाई करती है जोकि ब्रांडेड तो होती है, लेकिन कई बार यह स्कीन के लिए सूटेबल नहीं होता। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको स्कीन ठंडी रखने के लिए कुछ समर स्किन केयर टिप्स बताएंगे। उसके लिए आपको केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करने की जरूरत है। आइए जानते हैं विस्तार से…

skin care

हाइड्रेशन

गर्मी के मौमम में चेहरे पर हाइड्रेशन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। आप त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग फेस मिस्ट या एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

सनस्क्रीन

बाहर निकलने से कम-से-कम 20 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। SPF 30 या उससे अधिक वाली सनस्क्रीन का उपयोग करें और हर 2-3 घंटे में इसे दुबारा लगाएं।

कॉटन के कपड़े

हल्के और ढीले कॉटन के कपड़े पहनें, जिससे आपकी त्वचा सांस ले सके और आपको पसीना कम आए। ऐसे में आपको गर्मी में चलने वाली लू से भी आराम मिलेगा।

चेहरे को ढकें

जब भी धूप में बाहर जाएं, चेहरे को किसी कॉटन के स्कार्फ या हैट से ढकें। इससे त्वचा धूप से सुरक्षित रहेगी और टैनिंग कम होगी।

फ्रूट्स और वेजिटेबल्स

अपने डेली डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। ये त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और उसे स्वस्थ रखते हैं। इसलिए गर्मी के दिनों में इसे डाइट में शामिल कर लें।

क्लींजिंग

दिन में दो बार अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें ताकि पसीना, धूल और गंदगी हट सके। जेंटल क्लेंजर का उपयोग करें ताकि त्वचा का नेचुरल ऑयल बैलेंस बना रहे।

मॉइस्चराइजर

हल्का और नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर लगाएं, जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखे बिना चिपचिपाहट का एहसास न दें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews