Hindi News

दुनिया का सबसे मीठा आम, कीमत में तगड़ा, स्वाद में है लाजवाब! गिनीज बुक में दर्ज है नाम

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
भारत की बात करें, तो यहां अल्फांसो आम को सबसे मीठा आम माना जाता है, लेकिन दुनिया का सबसे मीठा आम का नाम कुछ और ही है। इसकी खासियत ही इसे विश्वभर में अलग बनाती है।
दुनिया का सबसे मीठा आम, कीमत में तगड़ा, स्वाद में है लाजवाब! गिनीज बुक में दर्ज है नाम

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में तरह-तरह के आम (Mango) मिलते हैं, जिसे फलों का राजा कहा जाता है। यह एक ऐसा रसीला फल है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक बड़े ही चाव से खाते हैं। पूरी दुनिया की बात करें, तो लगभग हजार से अधिक तरह की वैराइटीज पाई जाती है। जिनकी अपनी अलग-अलग खासियत और महत्व है। जब आम कच्चे रहते हैं, तब लोग इसकी चटनी बनाकर खाते हैं। कुछ लोग कच्चे आम की खटाई भी बना लेते हैं, जिसे वह सब्जियों में का डालकर खाना पसंद करते हैं। बता दें कि यह इसके टेस्ट को बढ़ाता है। चिकित्सकों की मानें तो कच्चे आम की चटनी पीसकर खाने से लू नहीं लगती।

पिछले आर्टिकल में हम आपको भारत का सबसे महंगा आम, दुनिया का सबसे महंगा आम, दुनिया का सबसे खूबसूरत आम आदि से रूबरू करवा चुके हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे मीठे आम के बारे में बताएंगे। जिसका स्वाद इतना खास है कि हर कोई इसका दीवाना है।

स्वाद में है लाजवाब

अमूमन आम की सभी प्रजातियां मीठी होती हैं, लेकिन इन सभी रसीले आमों की कुछ वैरायटी ऐसी होती हैं, जो बहुत ही ज्यादा मीठी होती है। भारत की बात करें, तो यहां अल्फांसो आम को सबसे मीठा आम माना जाता है, लेकिन दुनिया का सबसे मीठा आम का नाम कुछ और ही है। इसकी खासियत ही इसे विश्वभर में अलग बनाती है। जिस कारण इसका डिमांड सभी जगहों पर है। जो भी इसे एक बार खाता है, वह इसका स्वाद कई सालों तक नहीं भूल पाता है।

काराबाओ आम (Carabao Mango)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया का सबसे मीठा आम काराबाओ है, जिसे फिलिपिनो मैंगो और मनीला मैंगों के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि आम की यह प्रजाति फिलीपींस में होती है, लेकिन इस आम का डिमांड पूरे विश्व में है। आम की मिठास इतनी ज्यादा है कि इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। साल 1995 में इस आम को दुनिया में सबसे मीठी किस्म के रूप में लिस्ट किया गया था। सामान्य तौर पर इस आम में करीब 15 ग्राम शुगर होती है, जो कि 3 से 4 चम्मच के बराबर है। जब यह बहुत ज्यादा पक जाता है, तो इसकी मिठास और अधिक बढ़ जाती है।

चाव से खाते हैं लोग

ताजे रसीले इस आम का जूस पीने में और भी ज्यादा स्वाद आता है। मार्केट में इस आम का जूस भी मिल जाएगा, लेकिन इसका स्वाद चखने के लिए आपको जेब अधिक ढ़ीली करनी होगी। यहीं कारण है कि बहुत कम लोग ही इसे खरीद पाते हैं। फिलीपींस से हर साल कई टन इस आम की वैराइटी को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में एक्सपोर्ट किया जाता है, जहां इसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews