Hindi News

Board Exam: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ रखें सेहत का खास ख्याल, इन 6 टिप्स को करें फॉलो, देखें खबर 

Published:
Last Updated:
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच सेहत को इग्नोर न करें। स्वास्थ्य बिगड़ने पर परीक्षा में परफ़ोर्मेंस भी बिगड़ सकता है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
Board Exam: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ रखें सेहत का खास ख्याल, इन 6 टिप्स को करें फॉलो, देखें खबर 

Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं। सीबीएसई समेत कई स्टेट बोर्ड में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है। इसी के साथ छात्र एग्जाम की तैयारी में जुट चुके हैं। कई छात्र परीक्षा की तैयारी करने में इतने मग्न हो जाते हैं की सेहत का भी ख्याल रखना भूल जाते हैं।

परीक्षा तैयारी में शरीर को भूलना अच्छा नहीं माना जाता। छात्रों को सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। सेहत खराब होने परपरीक्षा में परफॉर्मेंस भी खराब हो सकता है। इसलिए परीक्षा की तैयारी के दौरान हेल्थ का भी ख्याल रखना जरूरी हो जाता है।

हो सकती हैं ये समस्याएं (Health Tips For Board Exam )

लंबे समय तक बैठकर पढ़ने से छात्रों को गर्दन, आंख, सिर, पीठ, कमर, मांसपेशियों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। मोटापे की शिकायत भी हो सकती है। जरूरत से अधिक पढ़ना मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता, इससे परीक्षा के दौरान पर प्रोडक्टिविटी पर भी प्रभाव पड़ सकता है। यहाँ यह कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने के साथ-साथ अपने फिजिकल फिटनेस का भी ख्याल रख सकते हैं-

इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

  • सभी विषयों पर ध्यान दें। हर सब्जेक्ट को पढ़ने के बीच थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक जरूर लें। आप किसी भी विषय को दो घंटे तक पढ़ने के बाद 10 से 15 मिनट का ब्रेक ले सकते हैं।
  • फोन का इस्तेमाल ज्यादा ना करें। स्क्रीन टाइम अधिक होने से आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको पढ़ने में समस्या भी हो सकती है।
  • परीक्षा की तैयारी करते समय डाइट का ख्याल जरूर रखें। प्रोटीन और फ़ाइबर इनटेक सही रखें। आहार में ड्राइ फ्रूट्स, हरी सब्जी और फलों को शामिल करें। एक दिन में दो से तीन लीटर तक पानी पियें। चाय और कॉफ़ी की मात्रा अधिक न रखें।
  • पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस के लिए व्यायाम और योग के समय जरूर निकालें।
  • पढ़ते समय स्ट्रेचिंग, नेक रोल, आम सर्कल, शोल्डर रोल जैसे एक्सरसाइज करते सकते हैं। हाथों के लिए सॉफ्ट बॉल का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। पीठ और कमर दर्द से बचने के लिए कैट स्ट्रेच, स्पाइन ट्वीट, लेग रेज, चेयर रोटेशन जैसे एक्सरसाइज का सहारा आप ले सकते हैं।
  • नींद का खास ख्याल रखें। हर दिन 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News सटीकता की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews