पतले होंठों को खूबसूरत बनाएंगे ये Makeup Tips, मिलेगा शानदार लुक

makeup tips

Makeup Tips: मेकअप एक ऐसी चीज है जो न सिर्फ खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है। बल्कि यह फीचर्स की कमियों को भी छुपाता है। होंठ चेहरे का एक ऐसा हिस्सा है जो व्यक्ति की खूबसूरती को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके शेप में बदलाव तो नहीं किया जा सकता लेकिन हां मेकअप के जरिए इल्यूजन जरूर क्रिएट किया जा सकता है।

वैसे आजकल लिप्स के शेप में बदलाव लाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन इसके लिए व्यक्ति को सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं करवाना चाहते हैं तो कुछ आसान से मेकअप टिप्स के जरिए पतले होठों को खूबसूरत बना सकते हैं।

करें स्क्रबिंग

लिप मेकअप की शुरुआत आपको एक्सफोलिएट के साथ करनी होगी। सबसे पहले अपने होठों को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करें। इसके लिए आप गीले होठों पर टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर गीली टॉवल भी ले सकते हैं। आप स्क्रब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या फिर चाहे तो मलाई में चीनी मिलाकर भी उपयोग की जा सकती है।

ऐसे करें लिप मेकअप

अब सबसे पहले आपको लिप बाम लगाना होगा। ये होंठों की सेफ्टी के लिए बहुत जरूरी होता है। लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद आपके लिप लाइनर का इस्तेमाल करना होगा। आप अपने होठों को थोड़ा मोटा दिखाना चाहती हैं तो उसके लिए बाहर की और आउटलाइन करें। नीचे के होंठ पर डार्क लिप कलर लगाए और ऊपर वाले होंठ पर लाइट लिप कलर का इस्तेमाल करें और बाद में इन दोनों को ब्लेंड कर लें।

फॉलो करें ये स्टेप्स

आपको अपने होठों के बीच क्यूपिड बो पर हाइलाइटर लगा लेना चाहिए। इससे होंठ मोटे दिखाई देते हैं। ध्यान रखें आपको हाइलाइटर उंगली से अप्लाई करना है और इसे ब्लेंड कर लेना है ताकि अलग से ना दिखाई दे। आखिर में आपको लिप ग्लॉस अप्लाई करना है क्योंकि यह होंठों को बड़ा दिखाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews