Eye Makeup: गर्मियों में कूल लुक देंगे ये समर आई मेकअप, मिलेगा बोल्ड और ब्यूटीफुल अंदाज

मेकअप हर व्यक्ति की सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है। अगर आप खूबसूरत लुक चाहती हैं। तो चलिए हम आपको कुछ बेस्ट समर आई मेकअप आईडियाज देते हैं।
Eye Makeup

Eye Makeup: मेकअप करना हर किसी को पसंद होता है। यह सब की पसंदीदा चीज इसलिए है क्योंकि यह उनके बेहतरीन लुक को और भी ज्यादा बेहतरीन बनाने का काम करती है। मेकअप करने के बाद किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती बढ़ी हुई दिखाई देती है। सभी का मेकअप करने का अपना तरीका और पसंद होती है और उसी के हिसाब से वह अपना लुक क्रिएट करते हैं।

जब मेकअप किया जाता है तो फेस मेकअप के अलावा आई मेकअप भी बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह ओवरऑल लुक को कंप्लीट करने में काफी अहम है। वैसे तो अगर हम देखते बैठे तो इंटरनेट पर हमें कई सारे लुक मिल जाते हैं। लेकिन जरूरी नहीं की हर मेकअप आप पर अच्छा लगे। बाल जब गर्मियों की होती है तो सभी आसान सिंपल और हल्का दिखने वाला मेकअप ढूंढते हैं। अगर आप भी गर्मी के मौसम के लिए आसान और ट्रेंडी आई मेकअप लुक ढूंढ रही है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं जो आपको सुंदर दिखाएंगे।

हाईलाइट करें कॉर्नर

न्यूड आई मेकअप आजकल हर कोई पसंद करता है। इस तरह का मेकअप हर तरह के आउटफिट पर बहुत खूबसूरत भी लगता है। कॉर्नर हाईलाइट वाले मेकअप में आपको बेस बनाने के बाद आंखों के आउटर कॉर्नर पर न्यूड ब्राउन कलर से डेप्थ बनानी होगी। इसके बाद इनर कॉर्नर पर सिल्वर या बेज कलर के जरिए हाईलाइट करना होगा। इसके बाद इनर और आउटर कॉर्नर को अच्छी तरह से ब्लेंड करें। आपका शानदार लुक तैयार हो जाएगा।

कलरफुल मेकअप

आज कल कैट स्टाइल मेकअप हर किसी को बहुत पसंद आ रहा है। इसके लिए आपको अपने आंखों की नीचे वाली बॉर्डर लाइन पर कलरफुल काजल लगाना होगा। वही लीड एरिया पर न्यूड या न्यूट्रल कलर के आईशैडो अप्लाई करने होंगे। यह लुक हमेशा पहनी हुई ड्रेस के कलर कॉन्बिनेशन के हिसाब से तैयार किया जाता है। जिन लोगों की आंखें गोल है वह इस तरह से आलमंड आई लुक क्रिएट कर सकते हैं।

कोहल आई मेकअप

अगर आपको काजल लगाना बहुत पसंद है तो यह आई मेकअप आपको जरूर पसंद आएगा। इसके लिए आपको काजल पेंसिल से ऊपर की वॉटर लाइन पर टाइटलाइनिंग करनी होगी और नीचे की वॉटर लाइन पर काजल लगाना होगा। अगर आपको पसंद हो तो आप थोड़ा बोल्ड और मोटा काजल लगा सकती हैं। इसके बाद ब्लेंडिंग ब्रश की सहायता से इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इस तरह का मेकअप गर्मियों में आपको बेस्ट लुक देने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews