तेज धूप बना सकती है बालों को बेजान, ऐसे करें बचाव, इन 5 उपायों को आजमाएं

तेज धूप बना सकती है बालों को बेजान, ऐसे करें बचाव, इन 5 उपायों को आजमाएं

Tips to protect hair from the sun: तेज धूप बालों पर बहुत बुरा असर डालती है। बालों के पराबैगनी किरणों के डायरेक्ट संपर्क में आने से दोमुँहे बाल, रूखापन और फ्रीजिनेस की समस्या होती है। जिसके कारण बालों की शाइन और कलर भी खो जाता है। साथ ही हेयर फॉल की समस्याएं भी बढ़ जाती है। इसके लिए जरूरी है बालों की सही देखभाल करना। गर्मी में आप अपने बालों को अलग-अलग उपायों को आजमा कर प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

छाता और स्कार्फ का इस्तेमाल

जब भी तेज धूप में बाहर निकले तो छाता या स्कार्फ का इस्तेमाल जरूर करें। बालों को ढकने से डैमेज थोड़ा कम होता है।

कम करें शैम्पू का इस्तेमाल

गर्मियों में शैंपू का ज्यादा इस्तेमाल आपके बालों को डैमेज कर सकता है। इसलिए इस दौरान शैंपू का इस्तेमाल कम करें और इसकी जगह दही, मुल्तानी मिट्टी और इत्यादि प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें।

बालों को बांधकर रखें

धूप में बाहर जाने पर धूप बालों को ज्यादातर बांध कर रखें। इससे सीना भी काम आता है और बाल कम डैमेज होते हैं।

ऑयलिंग होगा फायदेमंद

बालों के लिए ऑयलिंग बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे ना सिर्फ बालों को धूल से सुरक्षा मिलती है। बल्कि अल्ट्रावायलेट किरणों से होने वाली समस्याएं भी कम होती है।

खान-पान का रखें ख्याल

स्वस्थ बालों के लिए आहार बहुत जरूरी होता है। इसके लिए अपने डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। खासकर पानी और फाइबर ध्यान जरूर देखें। दिन में 7-8 ग्लास पानी पियें।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews