MP की इन 5 जगहों पर करवाएं Pre Wedding Shoot, दीवाना बना देगी खूबसूरती

Pre wedding shoot

MP Pre wedding Shoot Place: भारत में इन दिनों प्री वेडिंग शूट का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ चुका है। शादी की रस्मों का ख्याल बाद में कपल्स के मन में आता है लेकिन पहले वो अपने प्री वेडिंग शूट के बारे में सोचते हैं। प्री वेडिंग शूट के लिए जगह तलाशना भी किसी टास्क से कम नहीं है। आज हम आपको हिंदुस्तान के दिल मध्य प्रदेश में बसी कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जो आपके प्री वेडिंग शूट के लिए बिल्कुल सही साबित होगी।

प्री वेडिंग शूट के लिए सबकी अपनी पसंद होती है। किसी को आगरा का ताज महल भाता है तो किसी को हिमाचल की बर्फ पसंद आती है। इन सब से अलग यदि आप अपने प्री वेडिंग शूट को खास बनाना चाहते हैं तो हम आपको बताते है मध्य प्रदेश के बेहतरीन स्पॉट्स जो शूट के लिए बेस्ट हैं।

ओरछा

आप अपने प्री वेडिंग शूट को अगर ऐतिहासिक बैकग्राउंड देना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि तस्वीरों में महल, नदी, मंदिर दिखाई दे तो ओरछा इसके लिए बेस्ट प्लेस है। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए यहां का ओरछा फोर्ट और शीश महल बहुत अच्छी जगह है। इसके अलावा बेतवा नदी के किनारे भी फोटोशूट किया जा सकता है। यहां मौजूद वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी फोटो क्लिक करने के लिए बेस्ट जगह है।

MP

ग्वालियर

मध्य प्रदेश का ग्वालियर एक ऐसी जगह है जो अपने राजसी ठाठ बाट के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए साल भर पर्यटकों का मेला लगा रहता है। इसके अलावा प्री वेडिंग शूट कराने के लिए भी कपल यहां पर पहुंचते है। यहां मौजूद किला, तानसेन का मकबरा और जय विलास पैलेस शूट के लिए बेहतरीन जगह है। हालांकि ग्वालियर किला और जय विलास पैलेस पर शूट के लिए अनुमति अनिवार्य है।

MP

पचमढ़ी

मध्य प्रदेश का ये हिल स्टेशन लगभग एक हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां मौजूद खूबसूरत जगह फोटोशूट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां को महादेव हिल्स पर अक्सर की कपल्स को फोटोशूट कराते हुए देखा जाता है। इसके अलावा यहां झरने के नीचे भी खूबसूरत तस्वीरें ली जा सकती है।

MP

महेश्वर

घाटों की नगरी महेश्वर भी प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए एक परफेक्ट जगह है। नर्मदा का गहरा किनारा आपकी तस्वीरों की खूबसूरती को बढ़ा देगा। इसके अलावा यहां मौजूद किले पर भी वेडिंग शूट कराया जा सकता है। हालांकि, कुछ समय पहले से यहां शूट करने के लिए चार्ज लिया जाने लगा है।

MP

लोटस वैली

इंदौर से 20 किलोमीटर दूर मौजूद गुलावट को लोटस वैली के नाम से जाना जाता है। 300 एकड़ में फैली इस जगह पर किसान कमल की खेती करते हैं। यहां पर बोटिंग, साइकिलिंग, ओपन जीप, घुड़सवारी जैसी चीज पर्यटकों के लिए उपलब्ध है। अगर शूट करना चाहते हैं तो यहां का सनसेट गोवा और कन्याकुमारी की तरह ही नजर आता ही। बांस के बगीचे के बीच से जब सूरज झांकता है तो वो माहोल काफी खूबसूरत होता है। प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए ये जगह बिल्कुल परफेक्ट है।

Lotus Valley

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews