बेस्ट दिवाली लुक के लिए ट्राई करें ये को-ऑर्ड सेट, लगेंगी सबसे अलग और खूबसूरत

हर लड़की खूबसूरत दिखना पसंद करती है। हर मौके के लिए उनके पास एक से बढ़कर एक आउटफिट और ज्वेलरी भी होती है। चलिए आज हम आपको कुछ अट्रैक्टिव को-ऑर्ड सेट दिवाली लुक के लिए बताते हैं।
Diwali look

Diwali Look: दिवाली का त्योहार जल्दी आने वाला है जिसकी सभी लोग जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। घर, ऑफिस, दुकान सभी जगह पर दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। हर व्यक्ति अपने-अपने तरीके से साल के इस सबसे बड़े त्यौहार की तैयारी कर रहा है। सभी की शॉपिंग भी चल रही है और एक से बढ़कर एक आउटफिट खरीदे जा रहे हैं।

दिवाली के मौके पर वैसे तो हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन लड़कियों के बीच सुंदर दिखने की होड़ देखने को मिलती है। वो ये चाहती हैं कि उनका लुक सबसे प्यारा होना चाहिए। अगर आप भी इस दिवाली पर अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं और सोच रही है कि किस तरह का आउटफिट पहनना चाहिए, तो कुछ लेटेस्ट डिजाइन को-ऑर्ड सेट ट्राई किए जा सकते हैं। यह आपको बेहतर लुक देने के साथ फैशन में बना कर भी रखेंगे। चलिए कुछ शानदार डिजाइन देखते हैं।

Diwali Look के लिए फ्यूजन को-ऑर्ड 

अगर आप दिवाली पर फ्यूजन लुक चाहती हैं तो इस तरह का आउटफिट पहना जा सकता है। ये को-ऑर्ड आपको कई सारे कलर ऑप्शन में आसानी से मार्केट में मिल जाएंगे। इस अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप फ्लोरल प्रिंट श्रग पहन सकती हैं। यह 2000 रुपए तक की रेंज में आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा। इसके साथ झुमकी और मोजरी अच्छी लगेगी। खुले बाल आपके लुक को बेहतर बनाने का काम करेंगे।

एंब्रॉयडरी को-ऑर्ड

अगर आप कुछ अट्रैक्टिव और अलग पहनना चाहती हैं तो दीपावली के मौके पर एंब्रॉयडरी को-ऑर्ड सेट प्यारा लगेगा। कहीं तरह के कलर ऑप्शन में एक से बढ़कर एक डिजाइन में इस तरह के सेट आपको मिल जाएंगे। आप इसमें सिंपल से लेकर हैवी डिजाइन चुन सकती हैं। इसके साथ फ्लैट्स और सिंपल पर्ल ज्वैलरी अच्छी लगेगी।

प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट

अगर आप अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह का आउटफिट चुना जा सकता है। त्योहार के मौके पर यह बेस्ट लगने वाला है। इस तरह के सेट में नीचे प्लाजो और ऊपर क्रॉप टॉप आता है। यह आपको कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देने का काम करता है। इसके साथ हिल्स और फ्लैट्स दोनों पहनी जा सकती है। चांद बाली और लॉन्ग इयररिंग दोनों इसके साथ अच्छे लगेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews