गुस्सा कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये उपाय

गुस्सा कंट्रोल करने के लिए आजमाएं ये उपाय

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। क्या आपको भी गुस्सा आता है ? हम सभी कभी न कभी गुस्सा करते हैं। लेकिन कई लोगों के लिए ये एक परेशानी का सबब है। उन्हें छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और वो इसे कंट्रोल नहीं कर पाते। ऐसे में कई बार वो कुछ ऐसा कह या कर देते हैं, बाद में जिसकी भरपाई संभव नहीं होती। ये दूसरों के साथ खुद के लिए भी नुकसानदे है। इससे तनाव, हाई ब्लड प्रेशर, चिंता और नकारात्मकता जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अगर आपके साथ भी बार बार और ज्यादा गुस्सा आने की समस्या है तो कंट्रोल करने (anger management) के लिए ये तरीके आजमाना चाहिए।

सोशल मीडिया Influencer के लिए सरकार का नया प्लान, करना होगा इन नियमों का पालन, यहाँ जानें डीटेल

  • अपनी आंखें बंद करिये और गहरी सांस लीजिए। कुछ देर के लिए एकाग्रचित्त होने की कोशिश करें।
  • एक गिलास पानी पीजिए। पानी पीने से आपके गुस्से पर ठंडे छींटे पड़ते हैं।
  • 100 से लेकर 1 तक उल्टी गिनती गिनिये। जब तक गिनती पूरी न हो किसी से कोई बात नहीं कीजिए।
  • ये नियम बना लीजिए कि जब भी गुस्सा आएगा आप कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं देंगे। कम से कम आधा घंटा शांत रहेंगे फिर कुछ बात करेंगे।
  • अपनी पसंद का म्यूजिक सुनिये। इससे आपका दिमाग शांत होगा।
  • किसी करीबी या दोस्त को फोन कर लीजिए। गुस्सा आने पर सबसे जरुरी है अपना ध्यान बंटाना। इसलिए किसी से बात करने लग जाएये।
  • अगर गुस्सा खत्म ही नहीं हो रहा तो एक छोटी सी नींद ले लीजिए। जब आप जागेंगे तो गुस्सा काफूर हो चुका होगा।
  • कुछ खा लीजिए, खाने से आपका ध्यान और स्वादेंद्रियां भोजन पर केंद्रित होंगी और विचारों को विराम मिलेगा।
  • अगर इन सबके बाद भी आपका गुस्सा कम नहीं होता है तो किसी मनोचिकित्सक से सलाह लें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews