कन्डिशनर की जगह बालों में करेंगे इन 5 चीजों का इस्तेमाल, बाल बनेंगे सिल्की और सॉफ्ट, पैसों की भी होगी बचत

कन्डिशनर की जगह बालों में करेंगे इन 5 चीजों का इस्तेमाल, बाल बनेंगे सिल्की और सॉफ्ट, पैसों की भी होगी बचत

Homemade Conditioner: रूखे और बेजान बालों के लिए कंडीशनर बहुत जरूरी होता है। यह बालों के टेक्स्चर को सही करता है और  हाइड्रैट भी करता बाजारों में अलग-अलग प्रकार के ब्रांड के प्रोडक्ट्स भी मिलते हैं, जिसका इस्तेमाल महिलायें अपने बालों को सॉफ्ट, शाइनी और सिल्की बनाने के लिए करती हैं। लेकिन मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर कंडीशनर में केमिकल्स की मात्रा भरपूर होती है, जो बालों के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। लेकिन आप घर में उपलब्ध कुछ चीजों का इस्तेमाल इसकी जगह कर सकते है। ऐसे पाँच प्रकृतिक कंडीशनर के बारें में आपको बताने जा रहे हैं।

नारियल तेल और शहद

नारियल तेल, शहद, नींबू, दही और गुलाबजल को बराबर मात्रा में एक साथ मिक्स करें। इसे शैम्पू के बाद अपने बालों में लगाएं। 10-15 के बाद इसे धो लें। यह होममेड कंडीशनर आसान और फायदेमंद ऑप्शन बन सकता है, जो बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा कंडीशनर

बेकिंग सोडा में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरीयल इन्फेक्शन को दूर करता है। यह स्कैल्प को साफ भी करता है। 1/4 कप बेकिंग सोडा में 1/2 कंडीशनर को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे बालों में लगाकर प्लास्टिक बैग से कवर से ढक दें। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धोएं।

केले से बना हेयर मास्क दिखाएगा कमाल

एक केले में शहद, दूध, ऑलिव ऑयल भारी मात्र में मिलाएं। इसमें एक अंडा भी मिलाएं। सभी को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे बालों में लगाएं। फिर 15-30 मिनट के बाद बालों को धो लें।

एलोवेरा हेयर कंडीशनर

4 चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। अब इसे शैम्पू किये गए बालों में लगाए। फिर 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोएं। इसके इस्तेमाल से बालों का pH बैलन्स होता है।

योगर्ट हेयर कंडीशनर

6 चम्मच योगर्ट और एक अंडे को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे बालों में लगाए। 15-30 मिनट के बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews