फरवरी का महीना शुरू होते हवा में जैसे प्यार घुलने लगता है। इसे ऐसे ही मोहब्बत का महीना नहीं कहा जाता बल्कि वेलेंटाइन वीक और डे के रूप में सेलिब्रेट भी किया जाता है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है और यह 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर खत्म होता है।
मोहब्बत में अपना दिल हार बैठे लोगों के लिए यह भी एक वीक बहुत खास होता है। अगर आपको भी इस बात का कन्फ्यूजन रहता है कि कौन सा दिन कब आता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए पूरा कैलेंडर लेकर आए हैं, जो आपको अपने प्यार का इजहार करने में मदद करेगा। चलिए जान लेते हैं कौन सा दिन है कब आता है और इस दिन क्या किया जाता है।
वैलेंटाइन वीक के दिन
रोज डे
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। इस दिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे को गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं। लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है जबकि पीला रंग दोस्ती और सफेद शांति को दर्शाता है। ऐसा कहते हैं कि गुलाब की खुशबू रिश्तों में महक लाने का काम करती है।
प्रपोज डे
8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है जो कपल्स के बीच काफी खास होता है। यह वो दिन है जब आप अपने दिल की बात सामने वाले व्यक्ति को बता सकते हैं। इस दिन हम जिससे प्यार करते हैं उसके सामने इजहार कर जीवन भर का साथ निभाने का वादा कर सकते हैं।
चॉकलेट डे
प्यार का इजहार करने के बाद रिश्तो में मिठास बोलना भी बहुत जरूरी है। 9 फरवरी के दिन आप अपने प्रेमी को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। यह मीठी सी चॉकलेट रिश्तो में कड़वाहट को दूर कर प्यार बढ़ाती है।
टेडी डे
टेडी बियर एक सॉफ्ट टॉय है, जिसे प्यार और कोमलता का प्रतीक माना गया है। आप अपने पार्टनर को 10 फरवरी के दिन प्यारा सा टेडी गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट आपके आसपास ना होने पर भी पार्टनर को आपकी मौजूदगी महसूस करवाएगा।
प्रॉमिस डे
किसी भी रिश्ते में केवल तोहफे नहीं बल्कि वादे भी बहुत जरूरी होते हैं। प्रॉमिस डे के दिन कपल एक दूसरे से हमेशा सच्चा प्यार करने और मुश्किल में होने का वादा कर सकते हैं। रिश्ते की नींव को मजबूत बनाने वाला ये दिन 11 फरवरी को मनाया जाता है।
हग डे
12 फरवरी के दिन जादू की झप्पी वाला दिन मनाया जाता है। एक दूसरे को गले लगा कर प्यार का एहसास दिलाया जा सकता है। ये दूरियों को मिटाता है और करीब महसूस करवाता है।
किस डे
13 फरवरी शुक्रवार को वैलेंटाइन के एक दिन पहले किस डे मनाया जाता है। यह प्यार जताने का इमोशनल और पर्सनल तरीका है। यह एक दूसरे के प्रति अटूट प्रेम और सम्मान को जाहिर करता है।
वैलेंटाइन डे
14 फरवरी को दुनिया भर में वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन वैलेंटाइन डे को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन प्यार की जीत का प्रतीक है। दिन लोग अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाते हैं फिर दूसरे को सरप्राइज देते हैं और अच्छा समय गुजारते हैं।





