पिंक या रेड नहीं इस Valentine Day पर पहनें ब्लैक ड्रेस, लगेंगी सबसे अलग और खूबसूरत

वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई अपने आउटफिट को लेकर काफी सोचता है। अगर आपको किसी पार्टी में शामिल होना है या फिर पार्टनर के साथ डेट पर जाना है तो रेड या पिंक नहीं ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी जा सकती है।
Valentine Day

फरवरी का महीना शुरू होते ही वेलेंटाइन वीक और वैलेंटाइन डे की चर्चा होने लगती है। इस पूरे वीक को लेकर कपल्स में काफी उत्साह देखने को मिलता है। सभी अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाने लगते हैं। जाहिर सी बात है कि अगर आप भी रिलेशनशिप में है तो पार्टनर के साथ अपने वेलेंटाइन वीक और वैलेंटाइन डे के लिए कुछ ना कुछ प्लान जरूर कर लिया होगा।

वैलेंटाइन के मौके पर अलग-अलग जगह पर पार्टियों का आयोजन भी होता है। पार्टी में जाने के लिए सभी अपने लुक को बेहतर बनाने में लगे रहते हैं। जाहिर सी बात है अगर आपका भी पार्टी में जाने का प्लान है तो आप तैयारी शुरू कर चुके होंगे। वैसे अगर आप अपने आउटफिट को लेकर परेशान है, तो हम कुछ ऐसे आउटफिट आइडिया लेकर आए हैं जो आपका लुक परफेक्ट बना देंगे।

 Valentine Day पर पहनें ब्लैक आउटफिट

वैलेंटाइन डे पर पहनने के लिए हर किसी को रेड या पिंक कलर के आउटफिट चुनते हुए देखा जाता है। अगर आप यह रंग पहनकर बोर हो गए हैं तो हम आपको ब्लैक ड्रेस का कलेक्शन बताते हैं। यह सुंदर ड्रेस आपको स्टनिंग लुक देने का काम करेगी।

ट्यूब मिडी ड्रेस

वैलेंटाइन के मौके पर आप खूबसूरत ट्यूब मिडी ड्रेस पहन सकते हैं। इसके साथ पोनी हेयर और ग्लॉसी मेकअप बहुत सुंदर लगेगा। आप चाहे तो आंखों पर स्मोकी मेकअप भी कर सकती हैं।

Valentine Day

शॉर्ट वेलवेट ड्रेस

वैलेंटाइन पार्टी के लिए यह ड्रेस बहुत खूबसूरत लगेगी और आपको अट्रैक्टिव लुक देगी। इस तरह की ड्रेस के साथ कर्ली हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप अच्छा लगेगा। पर्ल इयररिंग इसके साथ बेस्ट लगेगी।

Valentine Day

वन शोल्डर ड्रेस

अगर आपको ग्लैमरस लुक चाहिए तो वन शोल्डर ड्रेस परफेक्ट रहेगी। गोल्डन हूप्स इयररिंग, ओपन हेयर और न्यूड मेकअप से आप परफेक्ट वैलेंटाइन लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews