जन्माष्टमी पर कैरी करें ये प्रिंटेड सूट, मिलेगा बेस्ट एथनिक लुक

जन्माष्टमी का त्योहार सभी जगह धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एथनिक कपड़े पहनना पसंद करते हैं। चलिए कुछ सूट डिजाइन देखते हैं।
Janmashtami

Janmashtami look: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। इस दिन सभी जगह कृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिलती है। अक्सर त्योहार पर हम सभी एथनिक लुक पहनना पसंद करते हैं।

जन्माष्टमी पर अगर आप भी एथेनिक आउटफिट पहनना चाहती हैं तो प्रिंटेड सूट बेहतर ऑप्शन होंगे। यह पहनने में सुंदर लगते हैं और कंफर्टेबल भी होते हैं। यही कारण है कि हम ऑफिस या फिर घर में पहनने के लिए प्रिंटेड सूट ही चुनते हैं। फेस्टिवल के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है। मार्केट में आपको कई अलग-अलग डिजाइन के सूट आसानी से मिल जाएंगे। यह आपके लुक को सुंदर बनाने का काम करेंगे।

मल्टी कलर प्रिंटेड सूट

अगर आपको खूबसूरत लुक चाहिए तो आप मल्टी कलर प्रिंटेड सूट पहन सकती हैं। यह पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। रंग बिरंगा कलर वैसे भी अट्रैक्टिव नजर आता है। इसे आप पेंट या अनारकली स्टाइल में पहन सकते हैं। इसके साथ स्टाइलिश ज्वेलरी खूबसूरत लगेगी। इसके साथ फ्लेट्स का जूती पहन सकते हैं।

Janmashtami

पीकॉक प्रिंट

मौका जन्माष्टमी का है और सभी कृष्ण भक्ति में रंगे रहेंगे। तो आप मोर पंख की डिजाइन वाला या पीकॉक प्रिंट सूट पहन सकती हैं। यह पहनने में बहुत सुंदर लगेगा। इस तरह के सूट में कुर्ते और दुपट्टे में मोर का डिजाइन बना हुआ आएगा। प्लेन पेंट इसके साथ सुंदर लगेगा। इसके साथ फ्लेट्स पहन सकते हैं।

बांधनी डिजाइन

बांधनी डिजाइन की सिर्फ साड़ियां ही नहीं बल्कि सूट भी बहुत सुंदर लगते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर आप यह डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें प्रिंट के साथ गोटा वर्क आता है जो पहनने में बहुत सुंदर लगता है। इसके साथ प्लेन दुपट्टा आएगा। यह लुक ज्यादा हैवी नहीं लगेगा और आप इसे पूजा या फंक्शन में पहन सकती हैं। इसके साथ हिल्स अच्छी लगेगी।

Janmashtami

चुनरी डिजाइन

अगर आपको खूबसूरत एथनिक लुक चाहिए तो आप चुनरी डिजाइन प्रिंटेड सूट पहन सकती हैं। इसकी चुन्नी और पेंट प्लेन रहेगी। इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी और ओपन हेयर अच्छे लगेंगे। इसे जूती के साथ पहना जा सकता है।

Janmashtami

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews