इस समय देश में स्ट्रीट Dogs को लेकर खूब चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। फिर भी, स्ट्रीट Dogs दिल्ली में बड़ी समस्या बन चुके हैं। यह न सिर्फ सरकार के लिए, बल्कि लोगों के लिए भी चुनौती बन रहे हैं। हालांकि, कुत्तों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। ज्यादातर लोग अपने घरों में इन्हें पालते हैं, जबकि आप गांव हों या चौपाल या कोई बड़ा शहर, सभी जगह कुत्तों की मौजूदगी देखी जा सकती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में किस देश में सबसे ज्यादा कुत्ते पाए जाते हैं?
हालांकि यह सवाल आपको भी हैरान कर सकता है, लेकिन यह जानना आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कुछ देशों में कुत्तों को पालतू जानवर की तरह ही प्यार दिया जाता है, जबकि कुछ देशों में Dogs की अत्यधिक संख्या सरकार और समाज के लिए परेशानी बन जाती है। ऐसे में, चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया के टॉप 5 देशों में कुत्तों की संख्या कितनी है।
सबसे ज्यादा कुत्ते अमेरिका में
बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा कुत्ते अमेरिका में हैं। अमेरिका में Dogs की लगभग संख्या 7.58 करोड़ है। अमेरिका में पालतू जानवरों की देखभाल के लिए विशेष डॉग पार्क, ग्रूमिंग केंद्र और सख्त पशु संरक्षण कानून बनाए गए हैं। ऐसे में, अगर पशु क्रूरता का कोई मामला आता है, तो उस पर बड़ी कार्रवाई की जाती है।
दूसरे नंबर पर ब्राजील
दूसरे नंबर पर ब्राजील का नाम आता है। ब्राजील में भी Dogs की संख्या काफी ज्यादा है। जानकारी के अनुसार, ब्राजील में 3.57 करोड़ कुत्ते रहते हैं। ज्यादातर घरों में एक कुत्ता जरूर होता है। यहां भी सरकार द्वारा कुत्तों के वैक्सीनेशन और देखभाल के लिए मजबूत व्यवस्था की गई है।
तीसरे नंबर पर चीन का नाम
इस सूची में तीसरे नंबर पर चीन का नाम है। चीन में लगभग 2.74 करोड़ कुत्ते हैं। चीन में भी Dogs एक बड़ा मुद्दा बने हुए हैं। कुछ शहरों में इनकी संख्या इतनी ज्यादा थी कि वहां पाबंदी भी लगाई गई। हालांकि अब स्थिति बदल रही है और चीन में कुत्ते पालने का चलन बढ़ रहा है। चीन का पेट मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है।
चौथे नंबर पर भारत का नाम
चौथे नंबर पर भारत का नाम आता है। भारत में लगभग 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते हैं। भारत में इस समय Dogs बड़ी चुनौती बने हुए हैं। हालांकि भारत सरकार ने लक्ष्य रखा है कि लगभग 70% कुत्तों का 1 साल के अंदर टीकाकरण और नसबंदी की जाएगी, ताकि उनकी संख्या न बढ़े और लोग भी सुरक्षित रहें।
पांचवें नंबर पर रूस का नाम
पांचवें नंबर पर इस सूची में रूस का नाम है। रूस में लगभग 1.50 करोड़ कुत्ते हैं। यहां भी आवारा Dogs की संख्या ज्यादा है। ऐसा भी कहा जाता है कि रूस में कुत्ते ट्रेन और बस में सफर करना भी सीख गए हैं। हालांकि, रूस में सरकार और आम लोग मिलकर इन कुत्तों की देखभाल कर रहे हैं।





