Relationship Tips: एक रिश्ते में रहते हुए दूसरे के प्रति हो जाता है अट्रैक्शन, जानें क्यों

Relationship Tips: एक रिश्ते में रहते हुए दूसरे के प्रति हो जाता है अट्रैक्शन, जानें क्यों

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में प्यार, भरोसा और विश्वास बेहद जरूरी होता है। जिसके आधार पर कोई भी रिश्ता चाहे वह दोस्ती का हो या फिर भाई बहन का, पति-पत्नी का हो या फिर माता-पिता का टिका होता है। वैसे बहुत बार हमने लोगों से यह कहते हुए सुना है कि प्यार सिर्फ एक बार होता है, बार-बार नहीं लेकिन कई बार यह गलत भी साबित हो जाता है। कुछ लोग तो एक रिश्ते में रहते हुए भी दूसरे शख्स के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। अधिकतर रिश्ते के टूटने की वजह किसी तीसरे की इंवॉल्वमेंट ही होती है। हालांकि, रिश्ते में उतार-चढ़ाव बने रहना लाजमी है। ऐसे में कई बार पार्टनर्स को यह समझ में नहीं आता कि उनके साथ जो हो रहा है, वह सही है या नहीं। अगर वह एक रिश्ते में रहते हुए दूसरे के प्रति अट्रैक्ट हो रहे हैं, तो उनके मन में यही ख्याल आता है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और जो हो रहा है वह सही है या गलत। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे की कुछ मुख्य वजह बताएंगे…

जानें 4 वजह

  • बहुत बार रिश्ते में ऐसा देखा गया है कि पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ फिजिकली खुश नहीं रह पाते, जिस कारण उनका दूसरे के प्रति अट्रैक्शन बढ़ने लगता है। यह एक मुख्य और बड़ी वजह होती है, जब एक रिश्ते में होते हुए उन्हें दूसरा शख्स पसंद आने लगता है। इसलिए अपने रिश्ते को बचाने के लिए हमेशा कोशिश करें कि किसी भी खास पल को अपने पार्टनर के लिए इतना स्पेशल बना दें कि वह आपके अलावा किसी और का ख्याल भी अपने दिमाग में नहीं आने दे।
  • बहुत बार कई रिश्तों में तीसरे की एंट्री फाइनेंसियल कंडीशन के चलते भी हो जाती है। कुछ लोग रिश्ते से ज्यादा पैसों को अहमियत देते हैं, जिस कारण वह एक रिश्ते में होते हुए भी दूसरे की और वह बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं, क्योंकि तीसरे के पास पैसा और पावर होता है जोकि उन्हें चाहिए होता है। ऐसे में उन्हें उस व्यक्ति में वह खूबियां नजर आती है, जिसके जरिए वह अपने इच्छाओं को पूरी कर सकता है। इसलिए वह दूसरे के प्रति अट्रैक्ट हो जाता है।
  • बहुत बार रिश्ते में इनसिक्योरिटी और मैच्योरिटी की कमी होने के कारण पार्टनर एक-दूसरे से दूर होते चले जाते हैं. जहां एक पार्टनर ने इफैक्ट लगाना कम कर दिया, तो वहीं दूसरा पार्टनर किसी तीसरे शख्स की ओर आकर्षित होने लगता है क्योंकि वह उस रिश्ते से ऊब चुका होता है और वह चाहता है कि जिस रिश्ते में वह है, उससे वह छुटकारा पा सके। जिस कारण वह ऐसी नादानी कर बैठता है। हालांकि, कई बार बाद में उन्हें पछताना भी पड़ता है।
  • कई बार एक रिश्ते में रहते हुए दूसरे के प्रति अट्रैक्टिव होना यह उसके स्वभाव में होता है। उन्हें किसी एक के साथ अधिक टाइम तक रहना पसंद नहीं होता, जिस कारण वह समय-समय पर अपने पार्टनर को बदलते रहते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप जल्दी टूट जाता है और हो सकता है सामने वाला साथी इस बात से काफी ज्यादा हर्ट भी हो सकता है। इसलिए अगर आप भी ऐसे रिलेशनशिप में हैं, तो फौरन इस रिश्ते को खत्म कर देना आपके लिए समझदारी हो सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews