MP News Today Live : पढ़िए मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 दिसम्बर की मुख्य खबरें और ताजा समाचार

Live Updates
Follow updates here:
परमाणु संयंत्रों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा: सरकार
परमाणु संयंत्रों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा: सरकार
देश के परमाणु संयंत्रों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किए जाने का दावा करते हुए सरकार ने गुरुवार को कहा कि बदलती प्रौद्योगिकी के साथ जोखिम भी बढ़ता है लेकिन समय-समय पर स्थिति की समीक्षा कर फैसले किए जाते हैं. प्रश्नकाल के दौरान, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा संबंधी समस्या मानकों का पालन किया जाता है और हादसे की स्थिति में पहली जिम्मेदारी संचालक की और फिर आपूर्तिकर्ता की होती है.
भाजपा सांसद का विपक्ष पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप, लोकसभा में भारी हंगामा
भाजपा सांसद का विपक्ष पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप, लोकसभा में भारी हंगामा
सदन की कार्यवाही दो बजे फिर से आरंभ होने पर कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों ने हंगामा जारी रखा. विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए. उनकी मांग थी कि लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई को बोलने का मौका दिया जाए. पीठासीन सभापति जगदम्बिका पाल ने कहा कि रेल संशोधन विधेयक, 2024 पर चर्चा हो चुकी है और विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव को जवाब देना है, ऐसे में विपक्षी सदस्य सदन चलने दें.
Breaking News: ब्रेक फेल होने के बाद बस ट्रक में घुसी
Breaking News: ब्रेक फेल होने के बाद बस ट्रक में घुसी
बड़वानी-राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बिजासन घाट में शिर्डी जा रही बस ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी हादसे में बस में सवार करीब 15 से ज्यादा यात्री घायल.
Chhattisgarh News: कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान
Chhattisgarh News: कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान
कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान. कांग्रेस नेता पहुंचे धान खरीदी केंद्र. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धान ख़रीदी केंद्र का किया निरीक्षण. पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक अनिता शर्मा, विकास उपाध्याय भी मौजूद. धान खरीदी केंद्र में किसानों से मुलाक़ात कर की चर्चा. धान ख़रीदी केंद्रों में अव्यवस्था का लिया जायज़ा.
Breaking News: मंत्री केदार कश्यप का बयान
Breaking News: मंत्री केदार कश्यप का बयान
दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के जीत के दावे पर पलटवार करते हुए मंत्री केदार कश्यप ने कहा, कांग्रेस हमेशा जीत का दावा करती है.. लेकिन दुर्भाग्य है कि टेंट, कुर्सी, मिठाई का आर्डर दे देते है.. लेकिन वो उसका लाभ नही ले पाते.. आज जितनी खुशी मनानी है मना लें, क्योंकि कल से फिर EVM का रोना रोएंगे
MP News: मंच से हटाई गई नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी
MP News: मंच से हटाई गई नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी
एमपी कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में मंच से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की कुर्सी हटा दी गई. नेता प्रतिपक्ष कल की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे. आज की बैठक में भी नहीं पहुंचे.
Sukma News: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई
Sukma News: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई
सुकमा में आज सुबह सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
MP News: सनातन हिन्दू एकता का दूसरा दिन आज
MP News: सनातन हिन्दू एकता का दूसरा दिन आज

दूसरे दिन बाबा बागेश्वर की सनातन हिन्दू एकता पद यात्रा शुरू हो गई है. हजारों की भीड़ के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री आगे बढ़ रहे हैं. इस पदयात्रा को लोग जगह-जगह स्वागत कर रहे हैं.
Shahdol News: शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंची आदिवासी कन्याएं
Shahdol News: शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंची आदिवासी कन्याएं
आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर की दर्जनों छात्राएं सुबह संस्था के प्राचार्य की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट आ पहुंची. यहां पहुंची छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य द्वारा उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया जाता है. कुछ बोलो तो कहते हैं कि तुम लोग गरीब जाति के लोग हो, अनाथ हो, आदिवासी हो, एक बार ही पढ़ाई कर सकते हो। छात्राओं ने संस्था में कार्यरत एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पर भी आरोप लगाए.
दिल्ली की तरह सिंगरौली का बढ़ा प्रदूषण स्तर
दिल्ली की तरह सिंगरौली का बढ़ा प्रदूषण स्तर
Singrauli News: दिल्ली की तरह ही सिंगरौली का भी प्रदूषण बढ़ गया है. सिंगरौली का एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है. बता दें कि विद्युत परियोजनाओं और सड़क मार्ग से कोल ट्रांसपोर्ट के चलते सिंगरौली की हवा प्रदूषित हो रही है.
Bhopal News: भोपाल में 01 दिसंबर से हर थाने में खुलेगा साइबर हेल्प डेस्क
Bhopal News: भोपाल में 01 दिसंबर से हर थाने में खुलेगा साइबर हेल्प डेस्क
Bhopal Cyber Help Desk: बढ़ते साइबर अपराध की रोकथाम के लिए भोपाल पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. राजधानी भोपाल के सभी थानों में हेल्प डेस्क खोला जाएगा. इसका शुभारंभ 01 दिसंबर को किया जाएगा.
Bhopal News: MP डीजीपी के लिए 3 नाम लिफाफे में बंद
Bhopal News: MP डीजीपी के लिए 3 नाम लिफाफे में बंद
मध्य प्रदेश में नए डीजीपी के लिए तीन नाम को लिफाफे में बंद किया गया है. UPSC ने मध्यप्रदेश के नए DGP के तीन नामों का पैनल तैयार किया है. जिसे अगले एक से दो दिन में मध्यप्रदेश सरकार भेजा जाएगा. तीन नामो में अरविंद कुंअर, कैलाश मकवाना, अजय शर्मा का नाम शामिल है.
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं फ्लाइट्स टिकट के दाम? सिर्फ दिल्ली से मुंबई के लिए चुकाने पड़ रहे 31 हजार रुपये तक
आखिर क्यों बढ़ रहे हैं फ्लाइट्स टिकट के दाम? सिर्फ दिल्ली से मुंबई के लिए चुकाने पड़ रहे 31 हजार रुपये तक

बात जब किसी सफर पर जाने की आती है तो व्यक्ति ऐसे वाहन से जाना पसंद करता है जिससे उसका समय बचे। इसके लिए लोग ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक से सफर करते हैं। बात अगर हवाई यात्रा की करें तो जहां इससे सफर करने पर समय बचता है तो वहीं, कई तरह की सुविधाएं भी यात्रियों को मिलती है। लेकिन अगर इन दिनों आप फ्लाइट से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इसके लिए आम दिनों से ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किन कारणों की वजह से हवाई यात्रा महंगी हो रही है और फ्लाइट के दाम कितने बढ़े हैं।
- फ्लाइट के दाम में जो बढ़ोतरी हुई है वो काफी ज्यादा नजर आती है। अगर बीते दिन 4 दिसंबर की बात करें तो यहां पर यात्रियों को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए 31 हजार रुपये से भी ज्यादा के दाम चुकाने पड़ रहे थे। दिल्ली से मुंबई तक का सफर लगभग 2 से ढाई घंटे के बीच का रहता है जिसके लिए कई एयरलाइंस 21 हजार तो कई 31 हजार रुपये तक ले रही थी।
CM Mohan Yadav: दिल्ली और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
CM Mohan Yadav: दिल्ली और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव

मुध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. देखिए पूरा कार्यक्रम
8:35 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेंगे
10:00 श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां बैठक में शामिल होंगे.
11:50 पर मध्य प्रदेश भवन पहुंचेंगे.
1:00 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना होंगे.
3:15 बजे मुंबई पहुंचेंगे.
4:30 आजाद मैदान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
शाम 7:00 होटल ताज पैलेस मुंबई पहुंचेंगे.
Breaking News: सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर की साइलेंट अटैक से हुई मौत
Breaking News: सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर की साइलेंट अटैक से हुई मौत
बैतूल के सदर इलाके में रहने वाले सब इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद साहू घर आए थे. जिनकी देर रात साइलेंट अटैक से मौत हो गई. सब इंस्पेक्टर बीती रात भोजन के बाद आराम कर रहा थे लंबे समय तक नहीं जागने पर परिजनों ने देखा. परिजन जवान को निजी चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
MP News: खजुराहो में आज से शुरू होगा फिल्म फेस्टिवल
MP News: खजुराहो में आज से शुरू होगा फिल्म फेस्टिवल
खजुराहो में आज से फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा. इसका शुभारंभ राज्यपाल मंगूभाई पटेल करेंगे. यह फिल्म फेस्टिवल 11 दिसम्बर तक चलेगा. फिल्म फेस्टिवल में फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल होंगे.
Bhopal News: बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी
Bhopal News: बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी

हाई कोर्ट ने जारी की गाइडलाइन, अब 12 साल पुरानी स्कूल बसें नहीं चलेंगी. वहीं, ऑटो में ड्राइवर सहित चार सवारी ही बैठ पाएंगे. बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी कर दी गई है. ताकि ऐप से बस ट्रैक हो सके.
MP News: पोलियो अभियान की तैयारी
MP News: पोलियो अभियान की तैयारी
मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर से पोलियो अभियान चलेगा. पोलियो अभियान प्रदेशभर में 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा.
Satana News: राशन की दुकान में चोरी
Satana News: राशन की दुकान में चोरी
सतना जिले की सुरदहा राशन दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात 61 बोरी चावल, 24 बोरी गेंहू 1 बोरी शक्कर चोरी कर ले गए. राशन लेने ग्रामीणों की भीड़ जब राशन लेने दुकान पहुंची तब चोरी का पता चला. कोटेदार नीलमणि शर्मा ने पुलिस को सूचना दी है.
CG News: नक्सल मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री का एक्स पर पोस्ट
CG News: नक्सल मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री का एक्स पर पोस्ट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे जांबाज, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी जी की शहादत को नमन करता हूं. शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी जी नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूर्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं.
Indore News: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Indore News: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
इंदौर में आज आयकर विभाग (आईटी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए काटन और कपास कारोबारी सूरज मेहता के घर पर छापा मारा. यह कार्रवाई कालानी नगर स्थित उनके आवास पर की जा रही है. जानकारी के अनुसार, सूरज मेहता कटन कपास के व्यापार से जुड़े हुए हैं. आईटी विभाग की टीम उनके घर पर तलाशी ले रही है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि इस मामले में कुछ वित्तीय अनियमितताएं हो सकती हैं.
Naxal Encounter: शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
Naxal Encounter: शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के वाला और पांगुड के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए डीआरजी के जवान बीरेंद्र कुमार सोरी को कुम्हारपारा के पुलिस लाइन के शहीद स्मारक में भावभीनी श्रद्धांजली दी गई. श्रद्धांजलि देने बस्तर आईजी पी सुंदरराज, कलेक्टर विपिन मांझी , एसपी प्रभात कुमार सहित आईटीबीपी , पुलिस जवानों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहें.
Varanasi News : गोदौलिया रोपवे स्टेशन का स्ट्रक्चर तैयार, जगह बदली तो नुकसान तय, लागत बढ़ेगी; समय भी लगेगा
Varanasi News : गोदौलिया रोपवे स्टेशन का स्ट्रक्चर तैयार, जगह बदली तो नुकसान तय, लागत बढ़ेगी; समय भी लगेगा

रोपवे के गोदौलिया स्टेशन का स्ट्रक्चर स्विटजरलैंड में बन चुका है। अगर स्टेशन का स्थान बदला तो नुकसान तय है। स्ट्रक्चर बनाने में इस्तेमाल करोड़ों के उपकरण बेकार हो जाएंगे। पूरा स्ट्रक्चर नए सिरे से बनना पड़ेगा।
Amritsar: हेरोइन और पाैने पांच लाख की ड्रग मनी के साथ तीन आरोपी काबू, CI अमृतसर ने की कार्रवाई
Amritsar: हेरोइन और पाैने पांच लाख की ड्रग मनी के साथ तीन आरोपी काबू, CI अमृतसर ने की कार्रवाई

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने पंजाबी बाग रिसॉर्ट अटारी रोड के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पांच किलोग्राम हेरोइन और 4.45 लाख की ड्रग मनी बरामद की गई।
Health Alert: संक्रामक बीमारियों का 'चौतरफा अटैक', दूध-प्याज और पानी तक सुरक्षित नहीं; हो जाइए सावधान
Health Alert: संक्रामक बीमारियों का 'चौतरफा अटैक', दूध-प्याज और पानी तक सुरक्षित नहीं; हो जाइए सावधान

वैश्विक स्तर पर संक्रामक बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 साल के आंकड़े उठाकर देखें तो पता चलता है कि कोरोनावायरस, मंकीपॉक्स सहित कई अन्य संक्रामक बीमारियों के कारण लाखों लोगों की मौत हुई। इन दिनों भी कई देश कुछ प्रकार का संक्रमण झेल रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में अफ्रीकी देशों में मारबर्ग वायरस के कारण बढ़ती घातक बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
UK: ब्रिटेन में अलोकप्रिय हो रहे पीएम किएर स्टार्मर, अब लाएंगे लेबर सरकार की नीतियों में बदलाव की योजना
UK: ब्रिटेन में अलोकप्रिय हो रहे पीएम किएर स्टार्मर, अब लाएंगे लेबर सरकार की नीतियों में बदलाव की योजना

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर जल्द ही ब्रिटेन में किए गए चुनावी वादों को निभाने के लिए नई योजना लेकर आने वाले हैं। दरअसल, लेबर सरकार के पांच महीने पहले सत्ता में आने के बाद से ही उस पर वादों को न निभाने के आरोप लगे हैं। इतना ही नहीं, हाल ही में उनकी सरकार के एक मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया। ऐसे में प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर और उनकी लेबर पार्टी की लोकप्रियता भी लगातार गिर रही है।
Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी कल, सीता राम के पूजन के साथ गौरी पूजन करने से मिलते हैं बहुत लाभ
Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी कल, सीता राम के पूजन के साथ गौरी पूजन करने से मिलते हैं बहुत लाभ

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष मार्गशीर्ष मास (अगहन) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह तिथि विशेष रूप से भगवान राम और माता सीता के भक्तों के लिए पवित्र और मंगलकारी मानी जाती है। विवाह पंचमी एक ऐसा पर्व है जो भक्तों को भक्ति और समर्पण की भावना से जोड़ता है और राम-सीता के दिव्य प्रेम का स्मरण कराता है।
Bijnor: बच्चों से भारी स्कूली वैन पलटी, 16 छात्र-छात्राएं घायल, तीन हायर सेंटर रेफर, 13 को दी गई छुट्टी
Bijnor: बच्चों से भारी स्कूली वैन पलटी, 16 छात्र-छात्राएं घायल, तीन हायर सेंटर रेफर, 13 को दी गई छुट्टी

बिजनाैर के नगीना में ई-रिक्शा को बचाने के चक्कर में एसकेएस पब्लिक हाई स्कूल की स्कूली वैन पलटने से उसमें सवार 16 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों द्वारा तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। शेष 13 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
Kanpur: पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की निगरानी में बनेंगी सीएम ग्रिड की सड़कें
Kanpur: पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की निगरानी में बनेंगी सीएम ग्रिड की सड़कें

सीएम ग्रिड योजना की सड़कें पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंताओं की निगरानी में बनेंगी। बुधवार को नगर निगम ने पीडब्ल्यूडी के तीन अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए शासन को पत्र लिखा है। 200 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाली सभी 10 सड़कें चार-चार लेन की होंगी। इनके दोनों ओर यूटिलिटी डक्ट बनेंगी। डिवाइडर में सोलर लाइटें भी लगेंगी।
Samantha Ruth Prabhu: नागा-शोभिता की शादी के बाद सामने आई सामंथा की पहली पोस्ट, प्रशंसकों का खींचा ध्यान
Samantha Ruth Prabhu: नागा-शोभिता की शादी के बाद सामने आई सामंथा की पहली पोस्ट, प्रशंसकों का खींचा ध्यान

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बुधवार, 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। यह चैतन्य की दूसरी शादी है क्योंकि उन्होंने पहले 2017 में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि, 2021 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं, नागा और शोभिता की शादी के बाद की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु की नई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है।
BJP vs Rahul Gandhi: भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, देशद्रोही बताया; जॉर्ज सोरोस को लेकर भी बोला धावा
BJP vs Rahul Gandhi: भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, देशद्रोही बताया; जॉर्ज सोरोस को लेकर भी बोला धावा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक बार फिर कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ा हमला बोला। उन्होंने एक खतरनाक त्रिकोण का जिक्र करते हुए राहुल को देशद्रोही तक कह डाला। दरअसल, उन्होंने एक फ्रेंच समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हम आज एक खतरनाक त्रिकोण के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है और ऐसे मैं कह सकता हूं कि राहुल देश के सबसे बड़े गद्दार हैं।
CG News: सीएम विष्णुदेव ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, साय बोले- 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा छत्तीसगढ़
CG News: सीएम विष्णुदेव ने केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात, साय बोले- 2026 तक नक्सल मुक्त हो जाएगा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त कर लिया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
Order : हाईकोर्ट ने कहा, आदेश का पालन नहीं होने पर न्यायालय में उपस्थित रहेंगे एसएसपी गोरखपुर
Order : हाईकोर्ट ने कहा, आदेश का पालन नहीं होने पर न्यायालय में उपस्थित रहेंगे एसएसपी गोरखपुर

गोरखपुर निवासी डॉ. राहुल नायक ने 17 मई 2024 को राम पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि राम पांडेय ने फर्जी तरीके से उनकी डिग्री प्राप्त कर पैथॉलाजी चला रहे थे। आरोपी ने दर्ज मुकदमे को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
Prayagraj : महाकुंभ में जलती मोमबत्तियों पर दिखेगा अनूठा मूंछ नृत्य, गिनीज बुक में दर्ज है दुकानजी का नाम
Prayagraj : महाकुंभ में जलती मोमबत्तियों पर दिखेगा अनूठा मूंछ नृत्य, गिनीज बुक में दर्ज है दुकानजी का नाम

सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित गंगा सेवक पांच सौ साल पुराने सिक्कों का प्रदर्शन करेंगे। इसे देखने देश दुनिया के लोग इकट्ठे होंगे। 160 पेज की सबसे छोटी गीता को लेकर मूंछ नर्तक राजेंद्र कुमार तिवारी का दावा है कि यह दो अंगुलियों के बीच आसानी से आ सकती है।
Parliament Winter Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
Parliament Winter Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
संभल हिंसा को लेकर एक सांसद की टिप्पणी से लोकसभा में हंगामा हो गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही जारी है।
Parliament Winter Session Live: किसान रिपोर्ट, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री, हिंडरबर्ग सुधांशु त्रिवेदी ने एक-एक कर गिनवाए कांड!
Parliament Winter Session Live: किसान रिपोर्ट, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री, हिंडरबर्ग सुधांशु त्रिवेदी ने एक-एक कर गिनवाए कांड!

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने एक-एक कर विदेशी हस्तक्षेप की अपनी बात को विस्तार में बताया. उन्होंने कहा कि 3 फरवरी 2021 को किसानों के बारे में एक विदेशी रिपोर्ट आई. जबकि बजट सत्र 29 जनवरी 2021 को ही शुरू हो चुका था. फिर पेगासस रिपोर्ट 18 जुलाई 2021 को आई। 19 जुलाई 2021 को मानसून सत्र शुरू हो चुका है.
Pushpa 2 Movie Review Live Updates: पुष्पा को लेकर राइटर का बड़ा खुलासा
Pushpa 2 Movie Review Live Updates: पुष्पा को लेकर राइटर का बड़ा खुलासा

पुष्पा 2 रिव्यू LIVE: पुष्पा के डायलॉग राइटर श्रीकांत विस्सा ने फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने खुलासा किया है कि मूवी पुष्पा को पहले एक ही फिल्म के तौर पर प्लान किया गया था. मगर बाद में मेकर्स ने अपना मन बदल लिया. जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो इसकी कहानी को देखकर प्लान बदल गया. श्रीकांत विस्सा ने टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘एक बार जब हमने शूटिंग शुरू की, तो हमें एहसास हुआ कि हमारे पास जिस तरह की कहानी है और स्क्रिप्ट का टाइम है, हम कहानी को एक फिल्म में नहीं बता सकते’.
धरना स्थल को पुलिस ने खाली करा दिया
धरना स्थल को पुलिस ने खाली करा दिया

ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट के पास धरनास्थल को पुलिस ने खाली करा दिया है। वर्तमान में एक भी किसान धरनास्थल पर नहीं है। पुलिस की ओर से जीरो प्वाइंट पर सतर्कता के रूप में नजर रख रही है।
भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा सांसद रवि किशन ने विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कहा, ‘ये लोग कुछ भी करें कुछ नहीं होगा, हरियाणा हार चुके हैं, महाराष्ट्र में इनकी ऐतिहासिक हार हुई है, आने वाले समय में हर जगह हारेंगे। यह इनकी हार की पीड़ा है। हार की बौखलाहट के कारण ये ऐसा कर रहे हैं।’
Parliament Winter Session Live: राहुल गांधी पर दिनेश शर्मा का हमला
Parliament Winter Session Live: राहुल गांधी पर दिनेश शर्मा का हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को हिंसा प्रभावित संभल जाने से रोके जाने पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “…राहुल गांधी संविधान की किताब हाथ में लेकर संविधान तोड़ने की बात कर रहे थे. उनका काम वहां (संभल) जाना नहीं था, दरअसल उन्हें अपना फोटो सेशन पूरा करना था, उनकी हमदर्दी संभल या वहां के लोगों से नहीं है. उनकी हमदर्दी अपने वोट बैंक से है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे का वोट बैंक खींचना चाहती हैं, दोनों में आपसी प्रतिद्वंद्विता है, एक जाएगा तो उसे देखकर बाकी भी जाएंगे.”
Parliament Winter Session Live: पीएम को देना चाहिए जवाब
Parliament Winter Session Live: पीएम को देना चाहिए जवाब

अडानी मामले पर जेपीसी गठित करने की विपक्षी सांसदों की मांग पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, “भारतीय व्यापारियों के चरित्र और प्रतिष्ठा पर वैश्विक स्तर पर सवालिया निशान लग गया है. कई देशों ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना चाहिए और इस मामले में जेपीसी गठित करनी चाहिए. एक व्यक्ति पूरे देश की छवि खराब कर रहा है…”
Parliament Winter Session Live: पीएम मोदी और अडानी एक - राहुल गांधी
Parliament Winter Session Live: पीएम मोदी और अडानी एक - राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मामले में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला किया है. उन्होंने कहा, “मोदी जी अडानी जी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि अगर वह ऐसा करते हैं, तो वह खुद अपनी ही जांच करवा रहे होंगे. मोदी और अडानी एक हैं… दो नहीं हैं, एक हैं.”
Live : पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, बिके 30 लाख टिकट
Live : पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, बिके 30 लाख टिकट

पुष्पा 2 को लेकर जबदस्त भौकाल मचा हुआ है. मूवी ने रिलीज के साथ ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. एडवांस सेल में BookMyShow पर फिल्म के 3 मिलियन टिकट बिक चुके हैं. ऐसा कर अल्लू अर्जुन की फिल्म ने इतिहास रचा है. इससे पहले इंडिया में किसी मूवी ने ऐसा कारनामा नहीं किया है. वहीं पटना में थियेटर्स के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुटी नजर आई.
सलमान खान को मारने का प्लान था, बाबा सिद्दीकी से पहले हिटलिस्ट में थे शूटर का बड़ा खुलासा
सलमान खान को मारने का प्लान था, बाबा सिद्दीकी से पहले हिटलिस्ट में थे शूटर का बड़ा खुलासा

बीते दिन ही खबर आई थी कि सलमान की शूटिंग साइट पर एक अनजान शख्स ने अवैध तरीके से प्रवेश किया था. संदिग्ध पाए जाने पर जब उससे पूछताछ की गई तो शख्स ने कहा- बिश्नोई को बोलूं क्या? इसके बाद उसे पूछताछ के लिए तुरंत शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया. सलमान की शूटिंग दादर वेस्ट में चल रही थी. मौजूदा लोगों के मुताबिक, सलमान का कोई फैन था जिसे शूटिंग देखनी थी, सिक्योरिटीज के रोकने पर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में लॉरेस बिश्नोई का नाम लिया.
अडानी मुद्दे पर विपक्षी दलों का प्रोटेस्ट, नेताओं ने पहना खास तरह का जैकेट
अडानी मुद्दे पर विपक्षी दलों का प्रोटेस्ट, नेताओं ने पहना खास तरह का जैकेट

विपक्षी सांसदों ने अडानी मुद्दे पर संसद परिसर में प्रोटेस्ट किया. इस दौरान विपक्षी दल के नेताओं ने विरोध का प्रतीक जैकेट पहना और संसद परिसर में प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने अडानी मामले को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
Opposition Protest in Parliament: अडानी मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी ने पहना स्पेशल टी-शर्ट
Opposition Protest in Parliament: अडानी मुद्दे पर प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी ने पहना स्पेशल टी-शर्ट

संसद में विपक्षी दलों के लीडर्स अडानी मुद्दे पर प्रोटेस्ट करने के लिए स्पेशल जैकेट पहने नजर आए, जिस पर पीछे की तरफ लिखा है, “मोदी अडानी एक है, अडानी सेफ है.” जहां एक तरफ विरोध करने वाले सांसद जैकेट पहने नजर आए, तो वहीं राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आए. राहुल ने हमेशा की तरह सफेद टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे लेकिन टी-शर्ट पीछे की तरफ वही स्लोगन लिखा नजर आया, जो अन्य नेताओं की जैकेट पर लिखा है.
LIVE: मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे फडणवीस
LIVE: मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले आज सुबह 11 बजे देवेंद्र फडणवीस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पोहचगए.
INDW vs AUSW Live Score: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, हरमनप्रीत को सदरलैंड ने भेजा पवेलियन
INDW vs AUSW Live Score: भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, हरमनप्रीत को सदरलैंड ने भेजा पवेलियन

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। आज इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स (6)* और ऋचा घोष (0)* बल्लेबाजी कर रही हैं। हरमनप्रीत ने 17 रन का योगदान दिया है। प्रिया पुनिया (3) और स्मृति मंधाना (8) सस्ते में आउट हुईं। भारत ने तेज गेंदबाज तीतास साधु वनडे डेब्यू का मौका दिया है।
Pushpa 2 Review LIVE पुष्पा 2 के प्रीमियर में मची भगदड़, अल्लू अर्जुन की फीमेल फैन की मौत
Pushpa 2 Review LIVE पुष्पा 2 के प्रीमियर में मची भगदड़, अल्लू अर्जुन की फीमेल फैन की मौत
पुष्पा-2 मूवी रिव्यू LIVE: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 द रूल का हर जगह क्रेज दिख रहा है. यह क्रेज एक दर्दनाक हादसा में बदल गया. दिलसुखनगर में रहने वाली 39 साल की रेवती अपने पति भास्कर, बेटे और छोटे बच्चे के साथ मूवी प्रीमियर देखने आई थी. इसमें रेवती की मौत हो गई. हादसा रात करीब साढ़े दस बजे का है, जब रेवती अपनी फैमिली के साथ थिएटर से बाहर निकल रही थी. उसी वक्त अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगी. इस दौरान बाहर निकल रहे लोगों पर भीड़ आ गिरी और भगदड़ मच गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने रेवती और उनके बेटे को बचाया और सीपीआर दिया. इसके बाद दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया.
फ्लावर या फायर... कैसी है अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2?
फ्लावर या फायर... कैसी है अल्लू अर्जुन की पुष्पा-2?
Pushpa 2 Movie Review Live Updates:

अल्लु अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. आज से देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में पुष्पा-2 के पुष्पा राज का जलवा दिख रहा है. आज यानी 5 दिसंबर को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ कई भाषाओं में रिलीज हुई. पटना से लेकर दिल्ली और हैदराबाद से लेकर बेंगलुरु तक पुष्पा 2 का खुमार दिख रहा है.
फडणवीस पांच साल बाद फिर बनेंगे सीएम
फडणवीस पांच साल बाद फिर बनेंगे सीएम

महाराष्ट्र सीएम शपथ समारोह LIVE: देवेंद्र फडणवीस पांच साल बाद आज यानी गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी के तौर पर शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के एनडीए के सभी बड़े नेता शामिल होंगे. बुधवार को महाराष्ट्र के नए सीएम के नाम से पर्दा उठ गया.
देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी, महाराष्ट्र में और कौन-कौन लेगा शपथ
देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी, महाराष्ट्र में और कौन-कौन लेगा शपथ
Maharashtra CM Oath Ceremony :

देवेंद्र फडणवीस पांच साल बाद आज यानी गुरुवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे. मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5.30 बजे एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, इस मौके पर एकनाथ शिंदे और अजित पवार उनके डिप्टी के तौर पर शपथ लेंगे. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विभिन्न राज्यों के एनडीए के सभी बड़े नेता शामिल होंगे.
Maharashtra News : देवेंद्र फडणवीस के शपथ समारोह की गेस्ट लिस्ट आई सामने
Maharashtra News : देवेंद्र फडणवीस के शपथ समारोह की गेस्ट लिस्ट आई सामने
समारोह में शामिल होंगे ये मेहमान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री
- केंद्रीय मंत्री
- साधु-संत
- ‘लाडली बहना’ योजना की 1,000 लाभार्थी महिलाएं
- किसान लाभार्थी
- उद्योग, मनोरंजन, शिक्षा और साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियां
- महायुती के सभी घटक दलों- भाजपा, शिवसेना और एनसीपी के कार्यकर्ता
Weather Update: MP में दिखेगा चक्रवात ‘फेंगल’ का असर, कई जिलों में बारिश की संभावना; पढ़िए मौसम का ताजा अपडेट
Weather Update: MP में दिखेगा चक्रवात ‘फेंगल’ का असर, कई जिलों में बारिश की संभावना; पढ़िए मौसम का ताजा अपडेट
मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवात फेंगल के असर के कारण तापमान में उछाल नजर आया है। हालांकि, यह उछाल ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा और एक बार फिर सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा। पूरा पढ़ें
World Soil Day : अपनी मिट्टी से जुड़ने का दिन आज
World Soil Day : अपनी मिट्टी से जुड़ने का दिन आज
आज का दिन हमें याद दिलाता है कि ये सिर्फ मिट्टी का एक ढेर नहीं है, बल्कि यह हमारी पूरी खाद्य श्रृंखला और पारिस्थितिक संतुलन का आधार है। इसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज के दिन आह्वान किया है कि धरती की सेवा कीजिये, पोषित कीजिये और घातक रसायनों एवं पॉलीथीन से भी इसे बचाइये। इस तरह मिट्टी का संरक्षण और इसे पुनर्जीवित करने के लिए सहयोग कर हम आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बना सकते हैं। पूरा देखें
MP News: मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर से पोलियो अभियान चलेगा
MP News: मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर से पोलियो अभियान चलेगा
MP News: पोलियो अभियान की तैयारी, पोलियो अभियान प्रदेशभर में 8 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा.
Bhopal News: हाई कोर्ट ने जारी की गाइडलाइन, बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी
Bhopal News: हाई कोर्ट ने जारी की गाइडलाइन, बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी
अब 12 साल पुरानी स्कूल बसें नहीं चलेंगी. वहीं, ऑटो में ड्राइवर सहित चार सवारी ही बैठ पाएंगे. बसों में जीपीएस और सीसीटीवी जरूरी कर दी गई है.
खजुराहो में आज से शुरू होगा फिल्म फेस्टिवल