10th board exam: शिक्षिका ने बेटे को नकल कराने के लिए चोरी की आंसर कॉपी, फिर जो हुआ सुनकर हो जाएंगे हैरान …पढ़े खबर

10th board exam: शिक्षिका ने बेटे को नकल कराने के लिए चोरी की आंसर कॉपी, फिर जो हुआ सुनकर हो जाएंगे हैरान …पढ़े खबर

teacher stole the answer copy: मध्यप्रदेश के दमोह से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक लेडी टीचर ने बेटे को बोर्ड एग्जाम पास कराने के लिए सभी हदें पार कर दी। बेटे को 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास कराने के लिए लेडी टीचर ने आंसर कॉपी ही चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार शिक्षिका की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। हालांकि उसे कॉपी परीक्षा केंद्र में जमा कराने से पहले ही पकड़ लिया गया।

महिला टीचर ने चोरी की आंसर कॉपी:

जानकारी के मुताबिक मामला दमोह जिले के शासकीय रानी दुर्गावती हायर सेकंडरी स्कूल सिंग्रामपुर में हुआ है, जहां एक शिक्षिका अपने बेटे को नकल कराने के लिए आंसर कॉपी चोरी कर ली। जिसके बाद चार पर्यवेक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और शिक्षा विभाग ने जांच का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी लेडी टीचर की जिस स्कूल में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनाती की गई है। जिसमे उसका बेटा स्कूल से 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहा था।

शिक्षिका ने मुंह पर स्कार्फ बांधकर की आंसर कॉपी की चोरी:

दरअसल शिक्षिका का नाम अंजना राय बताया जा रहा है। जिसने यह आंसर सीट चोरी कर बेटे को बोर्ड एग्जाम में पास कराने की कोशिश की थी। जानकारी के अनुसार अंजना राय ने मुंह पर स्कार्फ बांधकर पेपर जमा करने की कोशिश की थी, लेकिन एक युवक ने इसे पकड़ लिया। पुलिस की सूचना के बाद महिला पुलिसकर्मी ने आंसर शीट मांगी, जिसपर सभी प्रश्न हल किए जा चुके थे।

बच्चे का नाम भी लिखा था, दो अलग-अलग नंबर की कॉपियां पाई गईं

शिक्षिका अंजना और उसके बेटे आर्यन के पास अलग-अलग नंबर की कॉपी पाई गई, लेकिन दोनों ही कॉपियां सिंग्रामपुर परीक्षा केंद्र की ही थीं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एसके नेमा ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह मामला अब सभी जगह सुर्खियां बटोर रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews