Hindi News

विज्ञान ज्योति स्कीम  से मध्य प्रदेश की 134 लड़कियाँ हुई लाभान्वित , देशभर के कुल 100 स्कूल थे इस प्रोग्राम में शामिल

Published:
विज्ञान ज्योति स्कीम  से मध्य प्रदेश की 134 लड़कियाँ हुई लाभान्वित , देशभर के कुल 100 स्कूल थे इस प्रोग्राम में शामिल

भोपाल । 9 फरवरी को विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी  केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में विज्ञान ज्योति स्कीम के अंदर फायदा होने वाले क्षेत्रों की एक सूची लोकसभा में प्रस्तुत की। जिसके तहत मध्य प्रदेश की 134 आदिवासी महिलाओं को विज्ञान के क्षेत्र में सफलता मिली। तो वही पूरे देश भर में 1820 आदिवासी महिलाओं को इस प्रोग्राम के अंदर फायदा मिला। लगभग 100 स्कूल ज्योति प्रोग्राम के अंदर शमिल होने वाले ऐसे थे , जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में बसे हों । लिस्ट के अनुसार  से सबसे ज्यादा आदिवासी महिलाएं जो विज्ञान ज्योति स्कीम से लाभान्वित हुई वह मेघालय राज्य से है तो वहीं पंजाब से केवल एक महिला ही विज्ञान ज्योति स्कीम के अंतर्गत  फायदा मिला।

यह भी पढ़े … IISC Recruitment 2022 : 100 टेक्निकल असिस्टेंट के लिए वैकेंसी, इतनी होगी सैलेरी

Vigyan Jyoti programme का  उद्देश्य स्कूल की महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान के क्षेत्र में सामने लाना है । विज्ञान ज्योति कार्यक्रम का दूसरा चरण 11 फरवरी 2021 को शुरू किया गया था। लड़कियों और महिलाओं की विज्ञान के क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के लिए , इस कार्यक्रम की शुरुआत देश के 50 जिलों में की गई थी।  इसका मकसद शिक्षा में सुधार करना और महिलाओं को सशक्त बनाना था। भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है , इसी को मद्देनजर रखते हुए  इसकी शुरुआत 2019 में की गई थी। इस प्रोग्राम के अंदर साइंस,  टेक्नोलॉजी , इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स की पढ़ाई में रुचि रखने वाली लड़कियों को आगे बढ़ाया जाता है ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews