Dewas Tekri: 5 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां तुलजा और चामुंडा के दर्शन, अष्टमी-नवमी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Dewas Tekri

Dewas Tekri News: नवरात्रि का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवी मंदिरों में जमकर भक्तों का हुजूम देखा जा रहा है। आज नवरात्रि का पांचवा दिन है और देवास माता टेकरी में अब तक 5 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। रविवार का दिन होने की वजह से यहां पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया।

नवरात्रि होने के चलते दोपहर के समय में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंच रहे हैं और दिन पर दिन माता टेकरी पर भक्तों की संख्या में इजाफा होने लगा है। अष्टमी नवमी पर यहां वैसे भी काफी भीड़ होती है।

5 लाख श्रद्धालुओं ने किए Dewas Tekri के दर्शन

एसडीएम प्रदीप सोनी के मुताबिक माता टेकरी पर लगभग 500000 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बड़ी माता तुलजा भवानी और छोटी माता चामुंडा के दरबार को फूलों से सजाया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए और गर्मी का मौसम होने की वजह से जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई है और टेंट लगाने के साथ कार्पेट भी बिछाया गया है। अष्टमी और नवमी पर लाखों भक्तों के टेकरी पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

देवास टेकरी पर प्रशासन की व्यवस्थाएं

आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूरे 9 दिन तक दर्शनार्थियों के मंदिर में दर्शन करने की व्यवस्था तैयार की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिर्डी द्वार और रपट मार्ग पर विशेष चेकिंग करने के साथ भक्तों को एंट्री दी जाएगी।

टेकरी पर 100 सीसीटीवी कैमरा निगरानी के लिए लगाए गए हैं। इसके साथ श्रद्धालुओं की गिनती के लिए हेड काउंटर के साथ मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था भी सुरक्षा के लिहाज से की गई है।

टेकरी पर स्थित दोनों ही माताओं के दर्शन भक्त 24 घंटे कर रख सकेंगे। इसी के साथ प्रसादी के लिए लड्डू की व्यवस्था भी की गई है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से यहां पर टीम तैनात की गई है जिसमें डॉक्टर, एंबुलेंस, व्हीलचेयर, दमकल और स्ट्रेचर 24 घंटे उपलब्ध रहने वाला है। प्रशासनिक अधिकारी समय-समय पर माता टेकरी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी ले रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews