उदयपुर हत्याकांड : कोर्ट में पेशी के दौरान कन्हैयालाल के हत्यारों पर आक्रोशित भीड़ ने बोला हमला, Video

उदयपुर हत्याकांड : कोर्ट में पेशी के दौरान कन्हैयालाल के हत्यारों पर आक्रोशित भीड़ ने बोला हमला, Video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उदयपुर में हुई टेलर कन्हैयालाल की हत्या से जुड़े चारों आरोपियों को आज भारी सुरक्षा के बीच एनआईए कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन फिर भी वे जनता के आक्रोश से नहीं बच पाए। भारी सुरक्षा के बावजूद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों पर हमला बोल दिया। सुरक्षा के मद्देनजर आरोपियों के कोर्ट में जाने के बाद 5 घंटे तक दरवाजा बंद कर दिया गया था, लेकिन जैसे ही वह बाहर निकले तुरंत भीड़ ने आरोपियों की जूते, चप्पल और डंडो से पिटाई की।

Yesterday Justice Kant had an opportunity to douse this anger, instead with lose mouth added fuel to fire. If something happens who will be responsible. pic.twitter.com/x5LJenABfL

— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) July 2, 2022

कोर्ट ने फिलहाल चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए कस्टडी में भेज दिया है। इससे पहले दो आरोपी रियाज और गौस मोहम्मद को उदयपुर कोर्ट ने एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा था।

बाद में दो आरोपियों को किया है गिरफ्तार

उदयपुर हत्याकांड में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम मोहसिन और आसिफ है। पुलिस को मिली लीड के मुताबिक ये दोनों भी मुख्य आरोपी गौस और रियाज के साथ साजिश और वारदात में शामिल थे। 28 जून को जब गौस और रियाज ने हत्या को अंजाम दिया तब ये दोनों भी बाइक लेकर मौके पर मौजूद थे। अगर वो पकड़े जाते या फिर उनकी बाइक स्टार्ट नहीं होती तो ये दोनों उन्हें भीड़ से निकालकर ले जाते।

ये भी पढ़े … कोरोना को लेकर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, सावधानी जरूरी, इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

इन दोनों आरोपियों को इस घटना की प्लानिंग के बारे में पूरी जानकारी थी। अगर कन्हैया लाल दुकान नहीं खोलता तो कन्हैया लाल को घर में घुसकर मारने की प्लानिंग कर रहे थे।

कोर्ट में पेशी के दौरान हुई पिटाई का वीडियो आया सामने

कोर्ट के बाहर हुई आरोपियों की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है, जहां साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि जब उन्हें पुलिस वैन में चढ़ाया जा रहा था तभी उसके पीछे लोग पुलिस की सुरक्षा के बीच उन्हें पीट रहे है। वीडियो में एक आरोपी की गर्दन पकड़ते हुए लोग उसे पीछे से थप्पड़ भी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले इन आरोपियों की पेशी से पहले ही यहां मौजूद वकीलों ने आरोपियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी भी की थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews