PM आवास योजना में देवास का बेहतरीन प्रदर्शन, हासिल किया दूसरा स्थान

PM आवास योजना में देवास का बेहतरीन प्रदर्शन, हासिल किया दूसरा स्थान

देवास, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के देवास (Dewas) शहर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर काम करने वाली निगमों में दूसरा स्थान अपने नाम किया है। राजकोट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर देवास नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को यह अवॉर्ड दिया गया। देश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतर कार्य करने के लिए आगरा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में दूसरे नंबर पर रहे देवास को एक निर्धारित लक्ष्य दिया गया था। नगर निगम को इस लक्ष्य को 150 दिनों के अंदर पूरा करना था. अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस लक्ष्य को एक चैलेंज की तरह लिया और कड़ी मेहनत कर इसे हासिल कर लिया।

Must Read- जब सरपंच ने जिला पंचायत सीईओ से पूछा: ईमानदार होना गलत है क्या?

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने के इस लक्ष्य में आवासीय मकान के लिए किश्त डलवाने से लेकर गृह प्रवेश तक की सारी गतिविधियां शामिल थी। सभी कामों को नगर निगम ने तय समय सीमा में बेहतर तरीके से पूरा किया।

राजकोट में सभी नगर निगमों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना में बेहतरीन कार्य करने के लिए आगरा को प्रथम और देवास को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। देवास नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने यह अवॉर्ड लिया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना अर्बन अवास 2021 में देवास दूसरे नंबर पर आया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews