
MP News: बुधवार को आयोजित चुनावी सभा में भाजपा नेता जयभान सिंह पवैया (Jaibhan Singh Pawaiya) ने सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की खूब प्रशंसा की। उन्होनें भाजपा के परचम को लहराने में मुख्यमंत्री के प्रयासों पर प्रकार डाला। साथ ही कॉंग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
यूपी में सबसे ज्यादा है मोहन यादव की धमक- बोले पवैया
पवैया ने कहा, ” सीएम मोहन यादव भाजपा का कमल खिलाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। वह दिन भर पूरे मध्यप्रदेश में धूप में घूमते हैं।” उन्होनें आगे कहा, “सीएम की धमक इन दिनों उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक है।” भाजपा नेता ने मोहन यादव के अमेठी दौरे की चर्चा की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “जब से सीएम मोहन यादव अमेठी स्मृति ईरानी का पर्चा दाखिल करवा कर लौटे हैं, तब से सोनिया जी के बेटा और बेटी में झगड़े हो रहे हैं, दोनों एक दूसरे को फॉर्म भरने के लिए कह रहे हैं। फॉर्म भरने के लिए 3 मई अंतिम तारीख है, सिर्फ एक दिन ही बचे हैं।” उन्होनें आगे कहा, “मोहन की मुरली जहां बज जाती है वहां कांग्रेस का चौपट होना तय है।”
[dgv_vimeo_video id=”941632897″]
मोहन यादव ने भी कसा कॉंग्रेस पर तंज
सीएम मोहन यादव ने भी चुनावी सभा में कॉंग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कोविड वैक्सीन को लेकर यादव ने कहा, “कोरोना नाम के महासंकट में पीएम मोदी ने पूरे देश को आश्वासन दिया, सावधान किया है। दुनिया में सबसे पहले लॉकडाउन लगाया। लोगों ने कहा खाएंगे क्या? उन्होनें 80 करोड़ लोगों के लिए घर में राशन पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया। जो जहां हैं उनकी जान बचाने का काम किया।” उन्होंने कहा, ” जान बची है तो टीके के कारण बची है, लेकिन ये लोग एहसान नहीं मान रहे हैं। कोई बात नहीं चुपचाप जाकर टीका लगवा लेते हो बाद में कहते हो मोदी का टीका, मोदी के टीके ने ही तुम्हारी जान बचाई है बाबू”
[dgv_vimeo_video id=”941634105″]
5 मई को आएगा लाड़ली बहनों के खाते में पैसे
सीएम मोहन यादव ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अगली किस्त की तारीख घोषित कर दी है। 5 मई को बहनों के खाते में पैसे आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “अभी चल रही सारी योजनाएं बंद नहीं होंगी।”
[dgv_vimeo_video id=”941634566″]

