Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में हुई गिरावट, जानें मौसम का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश का मौसम लगातार अपने मिजाज बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही थी। वहीं अब तापमान घट गया है और सर्दी बढ़ गई है।
MP Weather: मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में हुई गिरावट, जानें मौसम का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम बार-बार करवट ले रहा है। कभी ठंड हो रही है तो कभी अचानक गर्मी का एहसास हो रहा है। जनवरी की शुरुआत के साथ जहां अचानक तापमान में वृद्धि हुई तो वहीं अब एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है, जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है।

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर ठंडक घुल गई है और यह तापमान में आई गिरावट की वजह से हुआ है। शनिवार से ठंड अपना असर दिखना शुरू कर चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल आया बदलाव अस्थाई भी हो सकता है और तापमान में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल सकती है। चलिए जान लेते हैं मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

यहां तामपान में आई गिरावट

बीते 2 दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। वही इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में मौसम एक बार फिर बदलेगा तापमान में गिरावट आएगी और शहरों में ठंड बढ़ेगी।

अस्थाई है मौसम का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाओं का असर आने वाले दिनों में ज्यादा देखने को मिलेगा। हालांकि, इसके बाद अचानक का तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी बढ़ सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में आया बदलाव ज्यादा दिन तक अपना असर नहीं दिखाएगा और एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। इस बार जनवरी के मौसम में तीखी धूप ने अभी से लोगों को मार्च की गर्मी के तेवर दिखा दिए हैं। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है इस बार गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखने को मिलेगी। कुछ शहरों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा और दिन में स्थिति साफ नजर आएगी। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews