Datia News : सुकर्ण मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर मांगती है वोट

Datia News : सुकर्ण मिश्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर मांगती है वोट

दतिया,सत्येन्द्र रावत। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के वरिष्ठ कार्यकर्ता युवा भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा (Dr. Sukarna Mishra) ने सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उचाड़ में 37 लाख रुपये से बनने वाली गौशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुये और गौशाला का भूमि पूजन किया। वही इस कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर भी निशाना साधा।

ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा ने कहा 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं ने आपके ग्राम में मंच लगाकर चुनाव प्रचार के दौरान बड़ी-बड़ी घोषणाएं की होगी। जिन पर आपने विश्वास करके कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर दिया और कांग्रेश प्रत्याशी को अपने ग्राम से जीत दिला दी। लेकिन आज तक आपके चुने हुए कांग्रेस के विधायक ने आपके गांव में एक भी विकास का काम नहीं किया होगा। उन्होंने वादा किया होगा कि हम आपके ग्राम के सभी किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर देंगे। अभी तक आपके ग्राम में एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ होगा, उन्होंने वादा किया होगा आपके ग्राम के सभी युवाओं को चार हाजार रुपय प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, आज तक एक भी युवा को चार हाजार रुपये बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला होगा। कांग्रेस पार्टी की मानसिकता हमेशा झूठ बोलकर वोट लेने की रही है और भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता हमेशा विकासवादी रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी प्रदेश का विकास हुआ है आने वाले समय में आप सभी ग्रामवासी भारतीय जनता पार्टी का साथ दें। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के हाथ मजबूत करें, जिससे वह अपने दतिया जिले का विकास कराएं , भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता वचन बंद कार्यकर्ता होता है जो हम घोषणाएं करते हैं उनको पूरा भी करते हैं। साथ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल भूरे चौधरी, युवा भाजपा नेता आकाश भागर्व, नरेश शिवहरे समाजसेवी (बडौनकला),सेवड़ा जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण बांके बिहारी शर्मा भाजपा कोषाध्यक्ष मोहन पाठक भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाठक महेश पटवा गौरव दांगी जॉली शुक्ला अंकित शर्मा रिंकू बुंदेला राहुल पुरोहित टैलू यादव नाहर सिंह रावत मुकेश यादव सत्यम पंडा कौशल यादव महिपाल बुंदेला बंटी यादव अभिषेक बबेले शादाब खान शाहरुख खान कपिल पांडे अभिषेक पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…MP के स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को लेकर जारी किए ये निर्देश

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews