सिवनी में भूकंप के झटके से कांपी धरती, 2.8 मापी गई तीव्रता, दहशत में लोग

Earthquake In delhi ncr

Earthquake In Seoni : मध्य प्रदेश के सिवनी में बीते कई महीनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हाल ही में आज दोपहर 12:55 पर तेज आवाज के साथ सिवनी की धरती हिली, जिसके बाद गांव के लोग दहशत में आ गए। कुछ लोग तो डर के मारे अपने घरों से भी बाहर निकल आए। आज आए भूकंप की तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल मापी गई। दरअसल, नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी में भी यह भूगर्भीय हलचल दर्ज हुई है। हालांकि इससे किसी को जानमाल की हानि नहीं हुई है।

दो महीनों में चौथी बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन दिनों से लगातार भूकंप आने की वजह से गांव और आसपास के लोग दहशत में है। दरअसल, आज से पहले एक अक्टूबर की रात 9 बजकर 20 मिनट पर 2.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं 29 और 30 सितंबर के दिन भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप का केंद्र बिन्दु चंदौरी कला में पांच किमी. की गहराई में पाया गया था। तब आए भूकंप की तीव्रता 1.8 मापी गई थी।

भूकंप के झटकों से दहशत में लोग

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत बैठ गई है। क्योंकि लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं लेकिन उनमें से सिर्फ कुछ ही दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि अब तक आए भूकंप की वजह से किसी को भी कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है सभी लोग सुरक्षित है। हालांकि जिन लोगों के मकान कच्चे हैं उन में दरार जरूर आ गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews