Hindi News

हैकर ने मोबाइल नंबर हैक कर दी अपहरण की धमकी, मांगे 20 लाख रुपये

Written by:Atul Saxena
Published:

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस (Gwalior Police) ने एक ऐसे हैकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसने एक परिवार के मोबाइल नंबर हैक कर अपहरण की धमकी दी है और 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और साइबर सेल मिलकर आरोपी की तलाश कर रही हैं।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें घासमंडी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है इतना ही नहीं हैकर ने उसके परिवार के अन्य लोगों के मोबाइल मनंबर भी हैक कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : फर्जी ASI बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर छात्रा से की ठगी

हैकर व्हाट्सएप मैसेज कर परेशान कर रहा है, उसने एक परिजन के अपहरण की धमकी दी है।  आवेदक ने बताया है कि हैकर 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है।  पुलिस ने साइबर अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हैकर की तलाश शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews