गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजस्थान कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, कही ये बात

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राजस्थान कांग्रेस को बताया डूबता जहाज, कही ये बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों कांग्रेस में आपसी अंतर कलह देखा जा रहा है। आलाकमान चाहती है कि यहां परिवर्तन करते हुए सीएम पद किसी और को सौंप दिया जाए। सीएम पद पाने की होड़ में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के ग्रुप आमने-सामने हो गए हैं। बीती रात को अशोक गहलोत के समर्थन के 92 विधायक स्पीकर को अपना इस्तीफा भी सौंप चुके हैं। पार्टी में चल रही है अंदरूनी खींचतान ने आलाकमान को परेशान कर दिया है।

राजस्थान में चल रही इस उठापटक के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra)ने कांग्रेस पर तंज कसा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने कहा कि दिल के हजार टुकड़े होंगे कोई यहां गिरेगा, कोई वहां गिरेगा। आगे उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का हश्र देखने लायक होगा. वह एक डूबते हुए जहाज की तरह दिखाई दे रही है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की और कांग्रेस छोड़ो यात्रा प्रारंभ हो चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”753712363″]

Must Read- राजस्थान कांग्रेस में CM पद की खींचतान जारी, गहलोत ने खेला दांव, 92 विधायकों ने दिया इस्तीफा

राजस्थान में कांग्रेस की हालत पर तंज कसने के अलावा गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरएसएस को तुलना पीएफआई से करने वाले बयान पर पलटवार भी किया है। दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाकिर नायक को शांतिदूत बताकर ओसामा के नाम के आगे जी लगा दे, उनसे और कुछ उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पूरा देश ये अच्छे से जानता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के लिए क्या करता है और राष्ट्र उसके लिए सर्वोपरि है, हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद से हटाकर यहां सत्ता में परिवर्तन की कोशिश की थी। लेकिन अशोक गहलोत के समर्थित विधायकों ने आलाकमान के इस कोशिश को नाकामयाब कर दिया है। विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में नहीं हैं और चाहते हैं कि गहलोत गुट के ही किसी मंत्री को मुख्यमंत्री का पद दिया जाए। पार्टी में चल रही स्थिति को देखते हुए अब आलाकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मलिकार्जुन खड़गे और अजय माकन को सभी विधायकों से बात करने को कहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews