Hindi News

गर्म कपड़ों की सस्ती कीमत में करना चाहते हैं खरीदारी, मध्य प्रदेश का ये बाजार रहेगा बेस्ट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
खरीदारी करने के शौकीन अक्सर ऐसी जगह वहां पर जाना पसंद करते हैं। जहां उन्हें कम कीमतों में एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाए। अगर आप गर्म कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं तो हम आपको मध्य प्रदेश के बाजार के बारे में बताते हैं।
गर्म कपड़ों की सस्ती कीमत में करना चाहते हैं खरीदारी, मध्य प्रदेश का ये बाजार रहेगा बेस्ट

Cheapest Market: देश भर में ठंड ने दस्तक दे दी है। हल्की सर्दी के साथ शुरू हुआ ये मौसम अब कड़कड़ाती ठंड में बदल रहा है। ठंड के असर से बचने के लिए लोगों ने ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। सर्दियों के मौसम में स्टाइलिश दिखने के लिए हर किसी के पास अलग अलग विंटर क्लॉथ्स होते हैं। हालांकि, हर साल ये भी हमें कम और पुराने लगते हैं।

शॉपिंग एक ऐसी चीज है, जो महिला और पुरुष सभी की पसंदीदा होती है। अब जब हमें अपनी वॉर्डरोब में नया कलेक्शन जोड़ने को मिले तो कोई भी पीछे क्यों रहेगा। अब सर्दियों में अगर आप अपने विंटर कलेक्शन को बढ़ाना चाहते हैं तो शॉपिंग के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। चलिए हम आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश में कहां आप सर्दियों की बेस्ट शॉपिंग कर सकते हैं।

खरगोन का ऊनी मार्केट (Cheapest Market)

अगर आप ऊनी कपड़ों की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए मध्य प्रदेश के खरगोन में एक शानदार और सस्ता बाजार लगता है। इस बाजार में आप बहुत ही कम कीमत में एक से बढ़कर एक कपड़े खरीद सकते हैं। यहां ऊनी कपड़ों के अलावा महिलाओं के लिए कुर्ते, पुरुष की जींस शर्ट और बच्चों की ड्रेस भी मिल जाती है। आप चाहे तो यहां से फुटवियर की खरीदारी भी कर सकते हैं।

50 रुपए में ऊनी कपड़े

यह कीमत बहुत हैरान कर देने वाली है लेकिन इस बाजार में 50 रुपए की शुरुआत से गर्म कपड़े मिलना शुरू हो जाते हैं। इसके बाद आप अलग-अलग भाव में यहां अलग-अलग वैरायटी के कपड़े खरीद सकते हैं। यहां आपको महिलाओं और पुरुषों की जैकेट, स्वेटर, हूडी और अन्य आउटफिट कई सारी वैरायटी में मिल जाएंगे। किसी की कीमत यहां 250 रुपए है तो कोई आपको 550 रुपए में मिलेगा। यहां से आप मोजे, टोपा, मफलर जैसी चीज भी खरीद सकते हैं।

कब लगता है बाजार

खरगोन में अलग-अलग स्थान पर सप्ताह में एक दिन यह बाजार लगता है। इस दिन सस्ते कपड़े खरीदने के लिए यहां लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अलग-अलग दिन पर शहर के दशहरा मैदान, गंगाझिरा, भवानी चौक, जवाहर मार्ग, बिस्टान नाका, मोहन टॉकीज जैसे क्षेत्रों में इस बाजार को लगाया जाता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews