Hindi News

पहली बार इंदौर में अशिक्षित बेरोजगारों को दिया जाएगा रोजगार, इस दिन मिलेगी जॉब्स

Written by:Ayushi Jain
Published:
पहली बार इंदौर में अशिक्षित बेरोजगारों को दिया जाएगा रोजगार, इस दिन मिलेगी जॉब्स

Jobs In Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अब अनपढ़ बेरोजगारों को भी रोजगार दिया जाएगा। जी हां शहर में रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 31 जुलाई के दिन किया जा रहा है। दरअसल 18 साल से 45 साल के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए हर महीने 2 बार रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस बार अनपढ़ बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन रोजगार कार्यालय द्वारा किया जा रहा है। जिसमें अशिक्षित कामगारों को भी काम दिया जाएगा।

इसका सुझाव खुद निजी कंपनियों के मैनेजर और मालिक द्वारा दिया गया है। दरअसल सभी निजी कंपनियों में बिना पढ़े लिखे लोगों के लिए भी जॉब उपलब्ध है। उन्हें भी रोजगार मेले में शामिल करने का सुझाव दिया गया है। ऐसे में 31 जुलाई को पोलोग्राउंड से जिला उद्योग व्यापार केंद्र के पास रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में कई कंपनियां भाग लेंगी ऐसे में जो भी लोग शिक्षित नहीं है और बेरोजगार है वह इस मेले में भाग ले सकेंगे। उन्हें उत्पादों की पैकेजिंग या फिर उनकी उम्र के अनुभव के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। आपको बता दें 300 से ज्यादा जॉब शिक्षक युवक-युवतियों के लिए भी उपलब्ध है। इसके अलावा कई कंपनियों और व्यवसायिक संस्थानों के पास ऐसे कई सारे काम है, जो अशिक्षित लोग भी कर सकते हैं कि उन्हें भी रोजगार दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews