मुरैना: साढ़े तीन करोड़ रुपए के डंप रेत जेसीबी से नष्ट करने के बाद 38 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मुरैना, डंप रेत

मुरैना, संजय दीक्षित। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) द्वारा रेत माफियाओं, दूध माफियाओं, शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देश का पालन करते हुए कलेक्टर बी कार्तिकेयन और एसपी सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में जिले भर में माफियाओं के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। रेत माफियाओं (sand mafia) को आर्थिक रूप से पस्त करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। हाल ही में हुई कार्यवाही में बंधा, जैतपुर भानपुर, तोर खेड़ा, केन्थरी, जारह, तोर खेड़ा और कैमरा गांव के खेतों में रखी डंप रेत (dump sand ) को जेसीबी (JCB) से नष्ट कराया गया है।

यह भी पढ़ें… शिव’राज’ से कांग्रेस का सवाल- बेरोजगार युवाओं पर वार और सेवानिवृत्त को संविदा का दुलार!

डंप रेत मामले में देर रात तक करीब 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हो चुकी है। इस कार्रवाई में 6 महिलाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। डंप रेत के मामले में एक साथ इतनी एफआईआर संभवतः जिले में पहली बार की गई है ।चंबल (chambal) की रेत के कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रशासन, पुलिस व वन विभाग, खनिज विभाग की टीम ने आड़े हाथों लिया है। रविवार को करीब 3047 टॉली डंप रेत को जेसीबी से नष्ट कराया गया हैं। रेत नष्ट कराने के दौरान माफिया विरोध प्रदर्शन नहीं करें इसके लिए एडिशनल एसपी हंसराज सिंह करीब डेढ़ सौ से ज्यादा सिपाही, हवलदार, थानेदार लेकर सराय छोला थाना क्षेत्र में पहुंचे। हमले का अंदेशा होने के चलते  पुलिस वज्र वाहन से लेकर टियर गैस तक साथ लेकर गई थी।

यह भी पढ़ें… मुरैना : आबकारी विभाग ने अवैध शराब की पेटी सहित कार को किया बरामद, आरोपी फरार

पुलिस अधीक्षक धौलपुर केसर सिंह का कहना है कि जब तक मशीनरी जप्त नहीं होगी ।तब तक रेत के खनन व परिवहन को रोका नहीं जा सकता है। चंबल के घाटों पर नाके लगाए जाए ।ताकि रेत वाहन धोलपुर में प्रवेश नहीं कर पाए।वहीं इस पूरे मामले में सराय छोला थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात जैतपुर व भानपुर के 17 पुरुषों और 6 महिलाओं के खिलाफ धारा 379 व 414 ताहि .के तहत आपराधिक मुकदमे दर्ज किए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews