3 साल के मासूम को ट्रेन में छोड़ गई मां, जांच में जुटी पुलिस

indian railway

गुना, डेस्क रिपोर्ट। मां बाप अपने बच्चों का हमेशा ही खुद से बढ़कर ध्यान रखते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश (MP) से हाल ही में जो मामला सामने आया है वह बहुत हैरान करने वाला है। यह मामला चलती ट्रेन का है जिसमें एक महिला अपने बच्चे को छोड़कर गायब हो गई। महिला अपने बच्चे का पालन पोषण करने में असमर्थ थी इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। इस बात की जानकारी बच्चे के पास मिले एक पत्र से हुई है। रेल पुलिस यह पता लगा रही है कि बच्चे को छोड़कर महिला कहां गई।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर रतलाम एक्सप्रेस में यात्रियों को एक बच्चा दिखा। हालांकि, बच्चे के पास उसके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं दिखाई दे रहा था। कुछ देर तक बच्चे को अकेला देखने के बाद यात्रियों ने इस बात की सूचना टीटीई को दी। इसके बाद दूसरी बोगियों में बच्चे के परिवार की खोजबीन की गई लेकिन कोई नहीं मिला। ग्वालियर स्टेशन पहुंचने के बाद इस बात की सूचना रेल पुलिस को दी गई और चाइल्डलाइन टीम को बुलाकर बच्चा उन्हें सौंपा गया है।

Must Read- Alia Bhatt के मैटरनिटी एड शूट ने खींचा फैंस का ध्यान, क्यूटनेस के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आई बेबी बंप

यात्रियों ने यह बताया है कि महिला गुना से ट्रेन में चढ़ी थी। कुछ देर तक वो बच्चे के साथ रही लेकिन अचानक ही गायब हो गई। यात्रियों ने बच्चे को अकेला देखकर टीटीई को सूचना दी जिसके बाद रेल पुलिस को सूचित किया गया। ये जानकारी भी सामने आई है कि बच्चा सुन और बोल नहीं सकता है। पुलिस लगातार बच्चे की मां की तलाश में जुटी हुई है।

बच्चे के पास एक पत्र मिला है जिसमें महिला ने अपने घर की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए बताया है कि उसके पति की मौत हो चुकी है और 4 बच्चों का पालन पोषण करने में उसे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके पास इतने पैसे भी नहीं है कि इस बच्चे को पिलाने के लिए दूध खरीद सके। महिला ने लिखा है कि उसे मजबूरी में अपने बच्चे को छोड़ना पड़ रहा है। कोई इसे अनाथालय में पहुंचा दें इस बात की गुजारिश भी महिला ने की है। उसने यह भी लिखा है कि वह अनाथालय में बच्चे को सौंपने के लिए गई थी, लेकिन उन्होंने इसे रखने के लिए मना कर दिया। पूरा मामला सामने आने के बाद अब पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews