MP Board Exan 10th 12th 2024 : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पैटर्न अलग होगा। मंडल ने छात्रों के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं और इसी के साथ सभी स्कूलों को तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।इससे पहले एमपी बोर्ड ने जुलाई में सभी विषयों के चैप्टरों का समूह बनाकर अंक योजना जारी की थी।

दरअसल, पिछले साल तक विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक तय थे, जिसमें किस विषय का कौन सा चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र प्रश्नपत्र में आएंगे ये बताया गया था  लेकिन इस बार इसमें बदलाव किया गया है। एमपी बोर्ड सैंपल पेपर 2025 से परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का आइडिया भी मिल जाएगा।  सैंपल पेपर के लिए छात्र mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते है या फिर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पेपर्स डाउनलोड कर सकते है।

MP Board : इस बार कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न

  • एमपी बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना में लिखा है कि, हाईस्कूल हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के लिये परीक्षा पेटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों के पेटर्न की जानकारी के लिये मुख्य विषयों के अभ्यास के लिए सेम्पल पेपर mpbse.nic.in पर अपलोड किए गए है। इन प्रश्न पत्रों का मुख्य परीक्षा में उपयोग होने वाले प्रश्न पत्रों से कोई संबंध नही होगा, न ही विशेष प्रश्न के रूप में इसे लिया जावे।
  • सैंपल पेपर के अनुसार, इस बार दो अंक के छोटे प्रश्नों की संख्या ज्यादा तो दीर्घउत्तरीय बड़े प्रश्नों की संख्या कम होंगी।। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे ।
  • 10वीं में प्रश्नपत्र 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा 12वीं का प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 70 अंक का और 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। नान प्रैक्टिकल वाले विषयों का पेपर 80 अंक का होगा।

फरवरी-मार्च 2025 के बीच MP Board Main Exams

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का संभावित शेड्यूल भी पहले ही जारी कर दिया , इसके तहत 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 के बीच होगी।इसमें हिंदी विषय का पेपर सबसे पहले और विज्ञान का पेपर सबसे लास्ट में होगा। 10वीं परीक्षा 2025 सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी । 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगी।अनुमान है कि इस बार करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र इसमें शामिल होंगे।

MP Board 12th Exam Pattern

  • वस्तुनिष्ठ प्रश्न – 32 अंक
  • 10 प्रश्र – दो अंक-
  • चार प्रश्र – तीन अंक
  • चार प्रश्र – चार अंक
  • प्रैक्टिकल वाले विषय के प्रश्नपत्र-70 अंक
  • प्रैक्टिकल – 30 अंक

MP Board 10th Exam Pattern

  • वस्तुनिष्ट प्रश्न – छह
  • रिक्त स्थानों की पूर्ति – छह अंक
  • सही गलत प्रश्न – छह अंक
  • सही जोड़ी बनाओ – छह अंक
  • एक वाक्य में उत्तर – छह अंक
  • 12 प्रश्र – दो-दो अंक
  • तीन प्रश्न – तीन-तीन अंक
  • तीन प्रश्न – चार-चार अंक
https://mpbse.nic.in/ModelPaper.HTML
https://www.mpbse.nic.in/Bse_Time_Table_2024_25.PDF