MP Breaking News

MP News : कक्षा 9वीं से 12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, 3 नवंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं, बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर बनेंगे प्रश्नपत्र

विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनिट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनिट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनिट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ।
mp board exam

demo pic

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कक्षा 9वीं-10वीं और 11वीं- 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस बार छमाही परीक्षाएं दिसंबर की बजाय नवंबर से आयोजित की जाएंगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। इसके तहत कक्षा 9वीं- 10 वीं की परीक्षाएं 3 नवंबर से शुरू होगी और 11 नवम्बर 2025 पर समाप्त होगी।वही कक्षा 11वीं व 12वीं की परीक्षा 3 नवम्बर से शुरू होकर 13 नवम्बर 2025 तक चलेगी। इसमें कक्षा 9वीं 10वीं की परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक और कक्षा 11वीं 12वीं का समय दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा।प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे रहेगी।

बोर्ड व वार्षिक परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयार होंगे पेपर

खास बात ये है कि इस बार बोर्ड व वार्षिक परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। मंडल द्वारा जारी अंक योजना और अक्टूबर तक के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। परीक्षा के दिन भी कक्षाएं लगाई जाएंगी और अगले दिन के विषय की तैयारी कराई जाएगी। इसके बाद इसका परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों को समूहों में बांटा जाएगा और उनके लिए रेमेडियल कक्षाएं लगाई जाएंगी।एमपी राज्य ओपन बोर्ड भी प्रश्नपत्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से प्रशिक्षित शिक्षकों से तैयार करवाएगा।परीक्षा के बाद शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर विद्यार्थियों को उनकी त्रुटियां बताई जाएंगी। 20 नवंबर को अभिभवक-शिक्षक संघ की बैठक कर अभिभावकों को भी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी।

डीपीआई ने जारी किए ये निर्देश

  • लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देश दिए है कि परीक्षा अवधि में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षाएँ यथावत् कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी। समय सारणी अनुसार प्रतिदिन परीक्षा पूर्व परीक्षा के विषय का अध्यापन सुनिश्चित कराया जाए। प्रायोगिक विषय, अतिरिक्त विषय तथा ऐसे विषय जो समय सारणी में प्रदर्शित नहीं है परन्तु विद्यालय में संचालित हैं, की परीक्षा 03.11.2025 से 13.11.2025 के मध्य प्राचार्य अपने स्तर पर समय सारणी निर्धारित कर आयोजित करें।
  • विद्यालय में समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनिट के पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनिट के पूर्व विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका एवं 5 मिनिट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएँ। विषयमान अनुसार विद्यार्थियों की परीक्षाएं जैसे-जैसे समाप्त होती जाएं, विद्यार्थियों की अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएं अनिवार्य रुप से प्रारंभ की जाएं।
  • डीपीआई ने स्कूलों के प्राचार्यों को भी निर्देश दिए है कि चारों कक्षाओं की छमाही परीक्षा के बाद शिक्षकों द्वारा यह चिह्नित किया जाएगा कि कौन सा विद्यार्थी किस विषय में कमजोर है या कम अंक आए हैं। इसमें मुख्य रूप से गणित और अंग्रेजी के लिए कक्षाएं लगाई जाएंगी। अन्य विषयों में भी समस्या है तो उसके समाधान के लिए कक्षाएं लगाई जाएंगी।

MP BOARD :फरवरी मार्च 2026 में मुख्य बोर्ड परीक्षाएं

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चलेगी।कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से होगी। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। 15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक चलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
MP News : कक्षा 9वीं से 12वीं छात्रों के लिए जरूरी खबर, 3 नवंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं, बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर बनेंगे प्रश्नपत्र - MP Breaking News