MP Board : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य जारी, अप्रैल में इस दिन आएंगे नतीजे! प्रैक्टिकल परीक्षा पर अपडेट

MP Board

MP Board of Secondary Education

MP Board 10th-12th Result 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।मंडल के निर्देश के मुताबिक, सभी विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं 20 मार्च तक आयोजित की जानी है, ऐसे में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं खत्म होते ही विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इधर, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी तेजी से जारी है, 28 मार्च तक यह काम पूरा होने का अनुमान है, इसके बाद 15 अप्रैल को नतीजे जारी किए जा सकते है।

कॉपियों के मूल्यांकन में रखना होगा इन बातों का ध्यान

  • पहले चरण में कॉपी चेकिंग में उन टीचरों की ड्यूटी लगाई गई है जो परीक्षा में व्यस्त नहीं हैं। जिनकी ड्यूटी पहले से ही एग्जाम में लगी है, उन्हें लास्ट फेज में मूल्यांकन में लगाया जाएगा।जब तक बोर्ड परीक्षा चलेगी, तब तक दोपहर दो से शाम छह बजे तक मूल्यांकन होगा।
  • परीक्षा खत्म होने पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक मूल्यांकन कार्य होगा। हर एक मूल्यांकनकर्ता को प्रतिदिन अधिकतम 45 कापियां जांचना होंगी। कुल चार चरणों में चार लाख से अधिक कापियां जांच के लिए मूल्यांकन केंद्र आएगी।मूल्यांकनकर्ताओं को 10वीं की प्रति कापी जांचने पर 15 रुपये और 12वीं की 16 रुपये मिलेंगे।
  • अगर किसी विद्यार्थी के जीरो या 99 अंक आएंगे तो उसकी उत्तरपुस्तिका तीन बार जांची जाएगी। विषय शिक्षक के बाद उप मुख्य परीक्षक व मुख्य परीक्षक भी इनकी कॉपियों को जांचेंगे। एक शिक्षक अधिकतम 30 या 45 उत्तरपुस्तिका ही जांचेंगे।
  • आंसरशीट इवैल्युएशन गाइडलाइन के तहत कॉपी चेकिंग में गलती करने वाले टीचर्स को सजा मिलेगी। अगर उन्होंने मूल्यांकन में गलती जैसे नंबर कम या ज्यादा दिए, तो उनपर जुर्माना लगाया जाएगा। जितने भी नंबर कम या ज्यादा होंगे, उनके लिए हर एक नंबर पर मूल्यांकन फीस में से 100 रुपये काट लिए जाएंगे।
  • यदि उत्तर गलत है, तो शून्य देने के लिए क्रास के साथ शून्य चढ़ाना भी होगा। वहीं जो भी शिक्षक ठीक से मूल्यांकन नहीं करेगा, तो उसे हटा दिया जाएगा।

15 अप्रैल को आएंगे नतीजे?

एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है और कॉपियों के मूल्यांकन का काम भी तेजी से चल रहा है। कॉपियों की जांच पूरी होते ही छात्रों को मिले नंबर एमपी बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होंगे, फिर उसके आधार पर एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 तैयार किया जाएगा।संभावना है कि 15 अप्रैल तक दोनों कक्षाओं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in mpresults.nic.in पर किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी पोर्टल पर रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स एंटर करके नतीजों की जांच कर सकेंगे। इसके साथ ही उसका प्रिंटआउट भी सेव करके रख सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews