MP Crime: मासूम का गला रेतकर मौत के घाट उतारा, तांत्रिक क्रियाओं का अंदेशा

MP Crime: मासूम का गला रेतकर मौत के घाट उतारा, तांत्रिक क्रियाओं का अंदेशा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के दतिया जिले के भांडेर (bhander) शहर से बेहद भयावह घटना सामने आई है। यहां पर एक आठ साल के मासूम की गला रेतकर हत्या (murder) कर दी गयी। बच्चे को अकेला पाकर आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने वाला युवक बच्चे का पड़ोसी है। उसका नाम बबलू बताया जा रहा है। हत्या करने की असल वजह तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन अंदेशा लगाया जा रहा है कि इसके पीछे तंत्र-मंत्र (black magic) का हाथ है।

इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी ने ऐसा समय चुना जब मासूम के पिता रत्न कुशवाहा खेत पर गए हुए थे। उसी समय आरोपी बबलू ने मासूम को दबोच लिया। पिता के खेत से लौटने पर कुछ दूर से ही उन्होंने जो देखा वो दिल दहला देने वाला था। उन्होंने देखा कि घर के बाहर चबूतरे पर बबलू ने उनके बेटे को दबोच रखा है। ये देखकर वो घर की तरफ तेज़ी से भागे लेकिन तब तक आरोपी बबलू बच्चे का गला रेतकर भाग निकला। पिता के बेटे के पास पहुंचने तक काफी खून बह चुका था, रत्न कुशवाहा ने तौलिए से लपेटकर गले से बहते खून को रोकने की कोशिश की लेकिन उसी बीच मासूम ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें… President In Jabalpur: जबलपुर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने की अगवानी

अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। ना ही दोनों परिवारों में किसी तरह के झगड़े की बात सामने आई है। गांव वालों के अनुसार आरोपी बबलू का पिता तंत्र-मंत्र करता है। उसी चक्कर में मासूम की हत्या की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews