Hindi News

MP के इस शहर में है कपड़ों का सबसे बड़ा बाजार, सस्ते दामों पर मिलती है ब्रांडेड स्टाइल

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पिछले कई आर्टिकल में हम आपको एमपी के कई शहरों से रूबरू करवा चुके हैं, जो अपनी खासियत और महत्वों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन आज हम आपको उस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कपड़ों का शहर कहा जाता है।
MP के इस शहर में है कपड़ों का सबसे बड़ा बाजार, सस्ते दामों पर मिलती है ब्रांडेड स्टाइल

मध्य प्रदेश (MP) भारत का दिल कहलाता है। यहां की संस्कृति, विरासत, इतिहास, पहनावा-उढ़ावा, परंपरा, खानपान इसे से बाकी सभी राज्यों से बेहद अलग बनाता है। यहां घूमने करने के लिए एक से बढ़कर हिल स्टेशन से लेकर धार्मिक स्थल है, जहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यहां भारत की सबसे स्वच्छ नगरी हुई मौजूद है। इसके अलावा, राजधानी को बेगर मुक्त का अभियान चलाया जा रहा है। यह देश का एक ऐसा राज्य है, जहां यूपी के बाद सबसे अधिक राजनीतिक सक्रियता है। बच्चों के लिए टॉप यूनिवर्टिज हैं, एक-से-बढ़कर एक मार्केट हैं, जहां लोग सस्ते-से-सस्ता और महंगे-से-महंगा सामान आसानी से अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकते हैं।

पिछले कई आर्टिकल में हम आपको एमपी के कई शहरों से रूबरू करवा चुके हैं, जो अपनी खासियत और महत्वों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन आज हम आपको उस शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कपड़ों का शहर कहा जाता है।

इंदौर (Indore)

हरियाली, पहाड़ और झरनों से घिरा यह राज्य काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। एमपी में कई बड़े शहर हैं, जिनमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम आदि शामिल हैं। हर शहर की अपनी अलग-अलग पहचान है। कहीं इंदौर को मध्य प्रदेश के कपड़ों का शहर कहा जाता है। यहां आपको एक से बढ़कर एक फैशनेबल कपड़े मार्केट में मिल जाएंगे, जो मुंबई के मार्केट को टक्कर देते हैं। इंदौर भारत का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता है। इसे मिनी मुंबई भी कहा जाता है क्योंकि यह शहर थोक और खुरदरा कपड़ा बाजारों के लिए फेमस है। यहां आपको हर एक ब्रांड के कपड़े मिल जाएंगे।

मिनी मुंबई

यहां रहने वाले निवासी अक्सर मुंबई के ट्रेंड को फॉलो करते हैं। ऐसे में वह सपनों की नगरी में चल रही फैशन को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनाते हैं। यहां का कपड़ा बाजार स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे राज्य के लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग यहां खरीदारी करने के लिए आते हैं। यहां आपको हर एक वैरायटी, हर एक कलर और हर एक डिजाइन के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। सस्ते से लेकर महंगे, हर तरीके का प्रोडक्ट आपको यहां पर मिलेगा। जिस तरीके का कपड़ा आपको चाहिए, वैसा ही आपको यहां के कपड़ा बाजार में मिल जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews