
Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 25 नवबंर मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 12 बजे होगी। इस बैठक में 8 से 10 अहम प्रस्ताव रखें जाएंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में कर्मचारियों के महंगाई भत्ता वृद्धि के प्रस्ताव के साथ आमजन के हित के लिए भी कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगेगी मुहर?
- सोयाबीन खरीदी को लेकर चर्चा हो सकती है।केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 13.16 लाख टन का टारगेट दिया है। 13.16 लाख टन से ज्यादा खरीदी पर राज्य सरकार सोयाबीन पर समर्थन मूल्य का पैसा देगी। केंद्र से मिलेंगे 7 हजार करोड़ और किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड से सरकार 1100 करोड़ का लोन लेगी।
- सरकारी कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने के लिए डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
- कैबिनेट में करीब 10 हजार करोड़ रुपये का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। इस प्रस्तावित बजट में लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि में राज्य के हिस्से को जारी करने जैसे प्रावधानों को प्राथमिकता दी जा सकती है। यह बजट दिसंबर में शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखा जाएगा।
- नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव को प्रत्यक्ष बनाने संबंधी संशोधन विधेयक की चर्चा हो सकती है। निकायों के अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे करेगी, न कि पार्षद।
- फायर सेफ्टी एक्ट में संशोधन सहित कई अन्य विधेयकों को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है, जो आगामी विधानसभा सत्र में पेश किए जाएंगे।
- बालाघाट में माओवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हॉकफोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा के छोटे भाई को राहत देने का निर्णय ।इसके लिए नियमों में शिथिलता बरतते हुए उनके भाई को सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति तथा परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने को मंजूरी मिल सकती है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- सीएम मोहन यादव सुबह 11 बजे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से अमृत योजना 2.0 का शुभारंभ करेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट मीटिंग में शामिल होंगे, जिसमें अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।
- पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक आज शाम 4 बजे से होगी।
- सीएम मोहन यादव आज दिनभर मंत्रालय में मौजूद रहेंगे और इसके बाद 5 बजे मंत्रालय से निज निवास के लिए रवाना होंगे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

