Hindi News

MP News: विकास यात्रा छोड़ सभी मंत्री 19 फरवरी को पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
MP News: विकास यात्रा छोड़ सभी मंत्री 19 फरवरी को पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

MP News Hindi: मध्य प्रदेश में इस समय विकास यात्रा का दौर चल रहा है और सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से संवाद करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को 19 फरवरी को भोपाल पहुंचने का फरमान जारी किया है। इस राजनीतिक फरमान ने पूरे प्रदेश में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी मंत्रियों को यह जानकारी पहुंचाई गई है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों की विकास यात्रा को छोड़कर तुरंत ही भोपाल पहुंचे। सभी को सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक उपस्थित रहने को कहा गया है। डेडलाइन के इस फरमान के अलावा किसी भी मंत्री को कोई जानकारी नहीं पहुंचाई गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद सभी मंत्रियों के लिए यह फरमान जारी किया गया है जिसने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

अपडेट जारी है…..

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews