Hindi News

मध्य प्रदेश: कक्षा 3 से 8वीं के छात्रों के लिए खबर, छमाही परीक्षाओं की डेट बढ़ी, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी की नई समय सारिणी

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने MP बोर्ड कक्षा 3 से 8 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके तहत नवंबर की बजाय दिसंबर में परीक्षाएं होंगी।
मध्य प्रदेश: कक्षा 3 से 8वीं के छात्रों के लिए खबर, छमाही परीक्षाओं की डेट बढ़ी, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी की नई समय सारिणी

MP School : मध्य प्रदेश के कक्षा 3 से 8वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। प्रदेश की शासकीय और अशासकीय शालाओं में कक्षा 3 से 8 के लिए सोमवार 24 नवम्बर से आयोजित होने वाला अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथि बढ़ाई गई है। अब मूल्यांकन का कार्य 8 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 के मध्य होगा।कक्षा 3 से 5 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और कक्षा 6 से 8 की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने वर्तमान में प्रदेश में संचालित चुनावी प्रक्रिया एसआईआर में शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नवीन समयसारिणी जारी की है।

RSKMP: कक्षा 3 से 5वीं का टाइम टेबल 2025-26

  • 8 दिसंबर 2025 प्रथम भाषा – हिन्दी/अंग्रेजी/उर्दू/मराठी
  • 9 दिसंबर 2025 गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
  • 10 दिसंबर 2025 द्वितीय भाषा – अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी/उर्दू/मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
  • 11 दिसंबर 2025 पर्यावरण अध्ययन
  • 12 दिसंबर 2025 अतिरिक्त भाषा – हिन्दी/उर्दू

RSKMP : कक्षा 6वीं-8वीं का टाइम टेबल 2025-26

  • 8 दिसंबर 2025 प्रथम भाषा – हिन्दी / अंग्रेजी / उर्दू / मराठी
  • 9 दिसंबर 2025 गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
  • 10 दिसंबर 2025 द्वितीय भाषा – अंग्रेजी (जिनकी प्रथम भाषा हिन्दी / उर्दू / मराठी है) अथवा हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)
  • 11 दिसंबर 2025 विज्ञान
  • 12 दिसंबर 2025 तृतीय भाषा – संस्कृत/हिन्दी/उर्दू/मराठी
  • 13 दिसंबर 2025 सामाजिक विज्ञान

3 TO 8th Class Time Table

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews