मध्य प्रदेश मौसम पर बड़ा अपडेट, आज 30 से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 30 अगस्त को 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा, बिजली और मेघगर्जन के भी आसार है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से एक बार फिर मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने लगा है, जिसके चलते मौसम में परिवर्तन आ गया है। अगले 24 घंटे में रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल संभागों के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई ।

फिलहाल 2-3 दिन प्रदेश के कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।इधर, नए एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम भी जल्द बनने वाला है, ऐसे में सितंबर में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • रायसेन नर्मदापुरम में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश ।
  • सागर, नरसिंहपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, विदिशा, छतरपुर, शाजापुर, जबलपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, मंडला, सिंगरौली में मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने ।
  • दमोह, पन्ना, सीहोर, राजगढ़, टीकमगढ़, मैहर, कटनी, दमोह, सिवनी, छिंदवाड़ा, देवास, खंडवा, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, आगर, मंदसौर, विदिशा, रायसेन,  छतरपुर, टीकमगढ़, मऊगंज, रीवा, सीधी, सतना, कटनी, शहडोल, उमरिया, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पचमढ़ी, शाजापुर में हल्की बारिश ।

शनिवार को इन शहरों में Heavy Rain

31 अगस्त को भी पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सतना, पन्ना, कटनी, मैहर, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर, और छतरपुर में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में हल्की वर्षा का अनुमान है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में मानसून द्रोणिका वर्तमान में गुजरात में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से उदयपुर, शिवपुरी, अंबिकापुर, पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। दक्षिणी गुजरात से लेकर केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर शनिवार तक उत्तरी एपी एवं दक्षिणी ओडिशा पर पहुंचेगा।गुजरात के भुज में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है,जिसके अरब सागर की तरफ बढ़ने से तूफान में बदलने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के असर 2-3 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews