MP Weather : आज 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 3 दिन लू का असर नहीं, अगले हफ्ते फिर बदलेगा मौसम, मानसून की एंट्री भी जल्द

हवा का रुख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवात के प्रभाव के चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया है। 5 जून को हवाओं को नमी मिलने से रात का तापमान बढ़ेगा लेकिन दिन में सामान्य रहेगा।
MP Weather

MP Weather Alert Today: साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के एक हिस्से में लोगों को गर्मी परेशान कर रही है तो वही दूसरे हिस्से बादल, बारिश और आंधी का असर देखने को मिल रहा है।आज मंगलवार को 33 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, हालांकि अगले 3 दिन तक लू का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।संभावना है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून 15 जून के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है।

मंगलवार-बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आज 4 जून को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, पन्ना, मैहर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर।
  • पूर्वी शिवपुरी, इंदौर, धार, मांडू, बड़वानी, बावनगजा, खरगोन, महेश्वर, खंडवा, ओंकारेश्वर, सीहोर और देवास, में मध्यम धूल के साथ तूफान, बिजली और ओलावृष्टि, हवा भी 65 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है।
  • बैतूल, भोपाल, बैरागढ़, रायसेन, हरदा, सिवनी, मंडला, कान्हा, बालाघाट, अनुपपुर, अमरकंटक, उज्जैन, शाजापुर, भीमबेटका, सांची और विदिशा में बिजली के साथ हल्की आंधी ।
  • अलीराजपुर, सागर, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, दमोह, सतना, मैहर, पन्ना, शहडोल, उमरिया, उत्तरी कटनी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, पेंच, डिंडोरी जिले में भी तेज हवा।
  • पांच जून को श्योपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन में गरज चमक के साथ बारिश आंधी की संभावना जताई गई है।

एक हफ्ते के बाद मानसून की दस्तक 

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  वर्तमान में पांच मौसमी प्रणालियां सक्रिय है  हवा का रुख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवात के प्रभाव के चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसके चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया है। 5 जून को हवाओं को नमी मिलने से रात का तापमान बढ़ेगा लेकिन दिन में सामान्य रहेगा।6-7 जून को पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा जिससे तापमान बढ़ेगा।
  • 8 जून के बाद फिर गर्म हवाएं चलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी और तापमान भी 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून के बीच तो इंदौर में 16 जून और भोपाल में 18 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इस साल मानसून ज्यादा समय तक सक्रिय रहेगा ऐसे में पूरे समय पर्याप्त बारिश कराएगा।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात है। इसके अतिरिक्त सौराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। हवाओं का रुख पश्चिमी होने लगा है।इसके चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और प्रदेश में बारिश आंधी की स्थिति बनी हुई है। अगले दो-तीन दिनों में नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं, इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews